फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Films 2024: बिग बी और रजनीकांत की फिल्म पर सबकी नजर, इस साल धमाका मचाएंगी साउथ की ये 10 फिल्में

Tue, 02 Jan 2024 08:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 Jan 2024 08:49 AM IST
सार

बीते साल जेलर और सलार: पार्ट 1-सीजफायर समेत समेत लियो और जिगरथंडा डबल एक्स जैसी फिल्मों ने धमाल मचाया। वहीं, इस साल भी साउथ की 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं। 

विज्ञापन
South Films 2024 Kalki 2898 AD Guntur Kaaram Devara to Indian 2 Big B Rajinikanth these 10 movies will release
2024 में रिलीज होने वाली साउथ फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सलार पार्ट 1 - सीजफायर' को छोड़ दें तो साउथ की कोई दूसरी फिल्म हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाई। चाहे फिर वह रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' हो, विजय की फिल्म 'लियो' या फिर राघव लॉरेंस 'जिगरथंडा डबल एक्स'। ये फिल्में साउथ में जितनी बड़ी हिट हुई, उतनी सफलता हिंदी में नहीं ली। इसके बावजूद साउथ की फिल्मों का हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। साल 2024 में भी साउथ की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं, आइए डालते हैं एक नजर.. 

South Films 2024 Kalki 2898 AD Guntur Kaaram Devara to Indian 2 Big B Rajinikanth these 10 movies will release
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 ए डी 

फिल्म 'सलार पार्ट 1 - सीजफायर' के जरिए अभिनेता प्रभास की बड़े परदे एक बार फिर जबरदस्त वापसी हुई है। उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 ए डी' को लेकर अभी से दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है।  नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। यह फिल्म साइंस-फिक्शन और पौराणिक कथाओं के बीच की कड़ी है। इस फिल्म में प्रभास कल्कि की भूमिका में नजर आएंगे तो वही फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी की मुख्य भूमिकाएं हैं। तेलुगू और हिंदी भाषा में एक साथ बन रही यह फिल्म 12 जनवरी को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज अब अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
South Films 2024 Kalki 2898 AD Guntur Kaaram Devara to Indian 2 Big B Rajinikanth these 10 movies will release
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुंटूर कारम 

तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'गुंटूर कारम' में अभिनेता महेश बाबू फिल्म निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले  महेश बाबू निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में 'अथाडू' और  'खलेजा' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अभिनेता महेश बाबू के साथ श्रीलीला नजर आएंगी। पहले ये भूमिका पूजा हेगड़े करने वाली थीं। इन दोनों के अलावा फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, जयराम, प्रकाश राज, राम्या कृष्णन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Salaar: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास अभिनीत ‘सलार’ का दबदबा, अकेले हिंदी में कमा लिए 150 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
South Films 2024 Kalki 2898 AD Guntur Kaaram Devara to Indian 2 Big B Rajinikanth these 10 movies will release
मलाइकोट्टाई वालिबन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलाइकोट्टाई वालिबन

मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'मलाइकोट्टाई वालिबन' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता मोहन लाल 'मलाइकोट्टाई वालिबन की शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं। लिजो जोस पेलिसरी  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहन लाल के अलावा सोनाली कुलकर्णी, दानिश सैत, हरीश पेराडी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में मोहनलाल ने एक ऐसे पहलवान की भूमिका निभाई है जो रास्ते में आने वाले किसी को भी पटकनी देने के लिए तैयार रहते हैं।  इस फिल्म का संगीत प्रशांत पिल्लई ने तैयार किया है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने खुली बाहों के साथ किया नए साल का स्वागत, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

विज्ञापन
South Films 2024 Kalki 2898 AD Guntur Kaaram Devara to Indian 2 Big B Rajinikanth these 10 movies will release
देवरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवरा 

फिल्म 'आरआरआर' के जरिए पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद इन दिनों अभिनेता  जूनियर एनटीआरअपनी आगामी तेलुगू  फिल्म 'देवरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तटीय भारत की भूली हुई भूमि पर आधारित हैं।  साउथ के अलावा इस फिल्म का हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा  सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको की मुख्य भूमिकाएं हैं।  बताया जा रहा कि यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा। इस फिल्म के भी संगीतकार अनिरुद्ध रविशंकर हैं। 

New Year 2024: कटरीना से लेकर शाहिद तक, सितारों ने यूं मनाया नए साल का जश्न, परिवार के साथ साझा कीं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed