फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana azmi reveals that smita patil was casted as house maid in the film arth

Shabana Azmi: इस फिल्म में स्मिता पाटिल को पहले सहायक भूमिका के लिए चुना गया, शबाना आजमी ने किया खुलासा

Sat, 19 Apr 2025 10:19 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

Shabana Azmi: हाल ही में शबाना आजमी ने अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'अर्थ' को लेकर बातचीत की, जिसमें उन्होंने स्मिता पाटिल के कास्टिंग पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
Shabana azmi reveals that smita patil was casted as house maid in the film arth
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने 'अर्थ' फिल्म में एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के किरदार को लेकर चर्चा की। इसमें उन्होंने बताया कि स्मिता पाटिल फिल्म के कास्टिंग के दौरान अपने पहले दिए गए किरदार से सहमत नहीं थी, उन्होंने किसी और महिला का किरदार निभाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


फिल्म की कास्टिंग को लेकर शबाना ने क्या कहा?
अभिनेत्री शबाना आजमी ने साल 1982 में आई फिल्म 'अर्थ' की कास्टिंग को लेकर बात की। उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘अर्थ’ फिल्म में अभिनेत्री स्मिता पाटिल को एक बाई की भूमिका निभानी थी, जिसे बाद में रोहिणी हट्टंगड़ी ने निभाया था। शबाना ने बताया कि स्मिता ने किसी और महिला के किरदार निभाने की मांग थी। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: दूसरे बच्चे के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने दिया हैरान करने वाला जवाब, कहा- उम्र देखो पहले...
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिता पाटिल ने क्यों की नए रोल की मांग?
आगे बातचीत में शबाना आजमी ने कहा, ‘यह बहुत दिलचस्प है। विजय तेंदुलकर ने कहा कि यही बात ‘अर्थ’ में गलत है, क्योंकि यह वास्तव में पूजा की कहानी है। यह पत्नी की कहानी है और कहानी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी महिला को भी पर्याप्त रूप से दिखाया जाना चाहिए था। चूंकि, स्मिता नए रोल की मांग की थी, इसलिए उन्हें बहुत अधिक फुटेज दी जानी थी। फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ।’

यह खबर भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: ओटीटी के कई शो को रिजेक्ट कर चुकी हैं भूमि पेडनेकर, बताया क्यों ‘द रॉयल्स’ को कहा हां

एक नजर फिल्म की ओर
साल 1948 में महेश भट्ट के निर्देशन में 'अर्थ' फिल्म आई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी ने पूजा का किरदार निभाया था, जो इंदर की पत्नी की रूप में थीं। वहीं बाद में पूजा को पता चलता है कि उनका पति इंदर का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। उस दूसरी महिला के किरदार का नाम था कविता, जिसे स्मिता पाटिल ने निभाया था। इस फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म में शबाना आजमी को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed