साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। स्टार कपल जल्द ही अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहा है। दरअसल, राम चरण और उपासना शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं, जिसके लिए वह काफी उत्साहित हैं। अपने इस सफर की शुरुआत की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए कपल शानदार पार्टियां दे रहा है। लेकिन अब जिस एक चीज की चर्चा जोरों पर हो रही है, वह राम चरण और उपासना के बच्चे का जेंडर है। इस समय सोशल मीडिया पर राम चरण के आने वाले बच्चे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राम चरण ने अपने बच्चे के जेंडर का खुलासा कर दिया है।
Ram Charan Upasana: राम चरण और उपासना के घर आएगी 'लाडली'! अभिनेता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में फैंस को दिया हिंट
इन दिनों राम चरण जिस चीज की चर्चा जोरों पर हो रही है वह उनकी निजी जिंदगी में आने वाली खुशी की है। दरअसल, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर नन्हा-मुन्ना मेहमान आने वाला है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री का यह चर्चित कपल जल्द ही अपने जीवन का एक नए सफर शुरू करने जा रहा है। जब से उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर का एलान हुआ है, तभी से लोग बच्चा लड़का होगा या लड़की इसका कयास लगा रहे हैं। राम चरण के सभी फैंस के दिल में यह जानने की बेहद उत्सुकता है कि आखिर उनके घर नन्हा राम आएगा या फिर नन्ही उपासना। ऐसे में राम चरण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा कर दिया है कि वह बेटे या बेटी किसके पिता बनने वाले हैं।
R Madhavan: क्या वेदांत भी करेंगे एक्टिंग? फिल्मों में बेटे की एंट्री पर माधवन ने कही दिल छू लेने वाली बात
आपको बता दें, अगर राम चरण और उपासना के घर वाकई में एक बच्ची का जन्म होता है तो यह पूरी साउथ इंडस्ट्री के लिए खास होने वाला है। इसके पीछे एक दिलचस्प वजह है। यह वजह है कि राम चरण-उपासना टॉलीवुड में ऐसी पहली ऐसी स्टार जोड़ी होगी, जिनके घर पहले बच्चे के रूप में एक लड़की का जन्म होगा। महेश बाबू, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर सभी के घर पहले बेटे का जन्म हुआ है। तो हुई न पूरी इंडस्ट्री के लिए खास बात।
Vijay Tamannaah: डिनर डेट एंजॉय करते दिखे विजय वर्मा और तमन्ना, वायरल वीडियो ने फिर दी अफेयर की खबरों को तूल
गौरतलब है, राम चरण और उपासना ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों के इस फैसले से मेगास्टार चिरंजीवी और कामिनेनी के परिवार बेहद खुश हैं। मेगास्टार चिरंजीवी ने भी पोस्ट साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी और सबको आशीर्वाद देने के लिए कहा था।