सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2 ने 4 दिसंबर को रिकॉर्ड-ब्रेकिंग नाइट प्रीव्यू के बाद 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धूम मचाई। यह फिल्म इस साल की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्म साबित हो रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
2 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
पुष्पा 2 ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। इस फिल्म ने अभी तक साउथ की दो बड़ी ब्लॉबस्टर फिल्म केजीएफ और आरआरआर के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंडस्ट्री में उनसे बड़ा और बेहतरीन डायरेक्टर कोई और नहीं है।
3 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2: द रूल' ने न सिर्फ तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया बल्कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने अब तक 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है। 2021 की पुष्पा द राइज के दूसरे भाग पुष्पा 2 द रूल ने सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए हैं और अपने रिकॉर्ड कई रिकॉर्ड दर्ज करा लिए हैं। देखिए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर एक नजर।
4 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लु अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' ने तेलुगु बॉक्स ऑफिस 95.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी में फिल्म ने 67 करोड़ रुपए कमाए। 'पुष्पा 2' पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनी है, जिसने ओपनिंग डे पर दो भाषाओं में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया है। वहीं 'पुष्पा 2: द रूल' ने तमिलनाडु में 7 करोड़ रुपए और कर्नाटक में 1 करोड़ और केरल में 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, जिसने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर के अलावा भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
5 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
'पुष्पा 2' ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने पहले दिन 156 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, सुनील, जगपति बाबू, फहद फासिल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री श्रीलीला का किसिक नाम का एक आइटम नंबर भी है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। sacnilk के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने पहले दिन बृहस्पतिवार को कुल 165 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 175.1 करोड़ रुपये हो गई है। यह आकंड़े लगातार बदलते रहेंगे।
Naga Chaitanya Sobhita: नागा-शोभिता ने शादी के बाद निभाई रिंग गेम रस्म, मस्ती भरा वीडियो देख उत्साहित फैंस