बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म एसएसएमबी 29 में महेश बाबू के साथ लीड रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका इस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रही हैं।
2 of 5
राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने ली मोटी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती बातचीत में प्रियंका ने इससे भी ज्यादा फीस की मांग की थी, लेकिन निर्माता और प्रियंका के बीच सफल बातचीत के बाद इस रकम पर सहमति बनी। प्रियंका का नाम जुड़ने से एसएसएमबी 29 की लोकप्रियता भारत के साथ विदेश में भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विदेशी कलाकारों को कास्ट करने पर हो रहा विचार
एसएसएमबी 29 को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म एक अफ्रीकी एडवेंचर होगी। यह इंडियाना जोंस जैसी क्लासिक फिल्म की लोगों को याद दिला सकती है। फिल्म की टीम विदेशी कलाकारों को भी कास्ट करने पर विचार कर रही है ताकि फिल्म की वैश्विक अपील को और बढ़ाया जा सके।
4 of 5
प्रियंका-महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े बजट में बन रही फिल्म
एसएस राजामौली की फिल्में हमेशा बड़े बजट की शानदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। एसएसएमबी 29 भी इससे अलग नहीं होने वाली है। महेश बाबू की मौजूदगी और राजामौली की निर्देशन क्षमता इस फिल्म को एक बड़े हिट के रूप में स्थापित कर सकती है।
5 of 5
एस एस राजामौली, महेश बाबू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
दो साल से चल रहा काम
यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन में लगभग दो साल से तैयार हो रही है। फिल्म की पटकथा विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है जो राजामौली के पिता हैं। इसकी शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग के लिए प्रमुख स्थानों में केन्या और आंध्र प्रदेश के बोर्रा गुफाएं शामिल हैं। महेश बाबू ने अपनी भूमिका के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है और उनकी भूमिका का हनुमान से प्रेरित हो सकता है।
संबंधित वीडियो