{"_id":"6a54e59664d926e84c041ffc","slug":"naila-grrewal-praise-atlee-after-getting-work-in-raaka-praise-filmmaker-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाइला ग्रेवाल को कैसे मिली एटली की फिल्म 'राका'? अभिनेत्री ने दी जानकारी; की फिल्ममेकर की तारीफ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
नाइला ग्रेवाल को कैसे मिली एटली की फिल्म 'राका'? अभिनेत्री ने दी जानकारी; की फिल्ममेकर की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:48 PM IST
सार
Naila Grrewal: बॉलीवुड अभिनेत्री नैना ग्रेवाल फिल्म 'राका' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने निर्देशक एटली की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली है।
विज्ञापन
1 of 5
नाइला ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@nailaagrewal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर एटली एक नई फिल्म 'राका' लेकर आ रहे हैं। इस पर काम जारी है। इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में होंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इसमें अहम किरदार में होंगी। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री नाइला ग्रेवाल भी जुड़ी हैं। अभिनेत्री ने एटली के साथ काम करने के अपने अनुभव को बताया है।
2 of 5
नाइलाग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@nailaagrewal
नाइला ने की एटली की तारीफ
नाइला ग्रेवाल कहती हैं 'वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत बड़े पैमाने, ऊंचे मुकाम और अलग तरह की कहानी कहने के अंदाज पर काम करते हैं। इतनी बड़ी फिल्म को हकीकत का रूप देने के लिए जितनी लगन और मेहनत की जरूरत होती है वो वही कर सकते हैं।'
साउथ में डेब्यू कर रहीं नैना
नाइला ग्रेवाल बॉलीवुड में अपने 11 साल के करियर के बाद, 'राका' से साउथ में डेब्यू कर रही हैं। यह प्रोजेक्ट एटली और अल्लू अर्जुन के बीच पहला सहयोग भी है। ग्रेवाल बताती हैं कि यह मौका तब मिला जब उन्होंने अपनी पहली मुलाकात में एटली के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नाइला ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@nailaagrewal
एटली ने बातचीत को बढ़ाया
उन्होंने कहा 'उन्होंने उस बातचीत को आगे बढ़ाया। उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने पर विचार किया, जिसने अब तक सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया हो।'
विज्ञापन
5 of 5
नाइला ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@nailaagrewal
नाइला ग्रेवाल का वर्कफ्रंट
2015 में इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह एक्ट्रेस हाल ही में 'मामला लीगल है' के सीजन 2 में वकील के किरदार में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ रवि किशन, निधि बिष्ट, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।