आगामी एनीमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री में एक नई क्रांति लाने के लिए तैयार है। ऐसा दावा हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक ने अश्विनी कुमार ने इफ्फी 2024 में फिल्म के प्रीमियर के मौके पर किया। उनके मुताबिक यह फिल्म तीन प्राचीन ग्रंथों -पुराणों की कथाओं पर आधारित है और इसका उद्देश्य एनीमेशन की कहानी कहने के तरीके में एक ताजगी लाना है।
2 of 5
अश्विन कुमार
- फोटो : यूट्यूब
निर्देशक ने किया बड़ा दावा
निर्देशक अश्विन कुमार का मानना है कि 'महावतार नरसिम्हा' एनीमेशन की गुणवत्ता और कहानी कहने के तरीके में नए मानक स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, "हम इस धारणा को बदलना चाहते थे कि भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स अंतर्राष्ट्रीय मानकों से मेल नहीं खाते। 'महावतार नरसिम्हा' के जरिए हमने यह साबित कर दिया कि भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।"
3 of 5
अश्विन कुमार
- फोटो : यूट्यूब
प्रोजेक्ट पर किया गया गहन शोध- अश्विन कुमार
अश्विन कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट पर गहन शोध किया गया है, ताकि कंटेंट की प्रामाणिकता और सांस्कृतिक सम्मान को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा, "यह केवल एक एनीमेशन फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित एक प्रयास है। हमने इन कहानियों को मिथक के रूप में नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक इतिहास और चेतना का हिस्सा मानकर प्रस्तुत किया है।"
4 of 5
अश्विन कुमार
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म बनाने में लगा इतना समय
फिल्म में राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप और उनके भक्त पुत्र प्रह्लाद के बीच की लड़ाई दिखाई गई है, जिसमें प्रह्लाद की श्रद्धा के कारण भगवान विष्णु नरसिंह रूप में अवतार लेते हैं। निर्देशक के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में चार साल से अधिक समय लगा है और इस दौरान हर पहलु पर ध्यान दिया गया है, जिससे भारतीय एनीमेशन फिल्मों के मानक को ऊंचा किया गया है।
5 of 5
'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म के पोस्टर से दर्शक उत्साहित
फिल्म का पहला लुक 16 नवंबर को जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह और भी अधिक बढ़ गया था। 'महावतार नरसिम्हा' को शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बाले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
Athiya Shetty: मां बनने वाली अथिया ने सफेद एथनिक आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने दी प्रतिक्रिया