लकी भास्कर बॉक्स ऑफिस कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म के साथ दुलकर सलमान तेलुगु सिनेमा के नए सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। फिल्म में उनके अभिनय को हर कोई तारीफ कर रहा है।
Jr NTR: पत्नी के साथ नरने नितिन के सगाई समारोह में पहुंचे जूनियर एनटीआर, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
2 of 5
लकी भास्कर
- फोटो : एक्स @SitharaEnts
सोशल मीडिया पर किया जा रहा था ये दावा
इस फिल्म को मिली रही वाहवाही के बीच ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि लकी भास्कर की भूमिका के लिए पहले नानी से संपर्क किया गया था, लेकिन कथित तौर पर वह पिता की भूमिका में नहीं दिखना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के मुताबिक इसके बाद कोई भी विकल्प न होने पर वेंकी एटलुरी ने दुलकर सलमान से संपर्क किया।
3 of 5
लकी भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
सच्चाई आ गई सामने
हालांकि, अब इन दावों को लेकर सच्चाई सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के यूनिट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि नानी की ओर से फिल्म को अस्वीकार करने की बात पूरी तरह से गलत है। सूत्र ने कहा कि निर्माताओं के दिमाग में हमेशा दुलकर सलमान थे और उनका नाम वेंकी एटलुरी और सह-निर्माता त्रिविक्रम श्रीनिवास ने सुझाया था।
4 of 5
लकी भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही फिल्म
लकी भास्कर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू को मिलाकर इस फिल्म ने पहले दिन सात करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
5 of 5
लकी भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कमाए इतने करोड़
वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 55 लाख, तीसरे दिन सात करोड़ 50 लाख और चौथे दिन सात करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 28.45 करोड़ रुपये हो गई है।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने साझा किया रोमांटिक वीडियो, पत्नी को परेशान करते नजर आए जहीर इकबाल