फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' के क्लाइमैक्स से खुश नहीं हैं मेकर्स-दुलकर सलमान, कोच्चि में फिर से की गई शूटिंग

Mon, 12 Jun 2023 06:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
King Of Kotha: Dulquer Salmaan film team unhappy with the climax of movie reached to reshoot in Kochi
किंग ऑफ कोठा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सीता रामम' से हिंदी पट्टी के लोगों को अपनी अदाकारी का जौहर दिखाने वाले साउथ के दमदार अभिनेता दुलकर सलमान पिछले काफी दिनों से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को अपने रोमांस, एक्शन और स्टाइल से प्रभावित करने वाले दुलकर सलमान इस फिल्म के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। जहां एक तरफ फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर 'किंग ऑफ कोठा' चर्चा में आ गई है। दरअसल, खबर है कि अभिनेता और फिल्म की टीम इसके क्लाइमैक्स से खुश नहीं हैं।

King Of Kotha: Dulquer Salmaan film team unhappy with the climax of movie reached to reshoot in Kochi
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुलकर सलमान की आगामी एक्शन फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बाद ऐसा लगता है कि इसके लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। खबर है कि 'किंग ऑफ कोठा' के क्लाइमैक्स को फिर से शूट किए जाने की खबरें आ रही हैं। सूत्रों ने एक मीडिया संस्थान से इस खबर की पुष्टि की और कहा कि मई में कोच्चि में शूट किए गए क्लाइमैक्स से दुलकर सलमान और टीम खुश नहीं थे।

King Of Kotha: Dulquer Salmaan film team unhappy with the climax of movie reached to reshoot in Kochi
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिपोर्ट में दावा किया गया कि, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप को खासतौर पर क्लाइमैक्स शूट करने के लिए लाया गया था और 'कस्टडी' के एक्शन सीन्स पर काम कर चुके महेश मैथ्यू ने भी इस फिल्म के क्लाइमैक्स पर भी काम किया था। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर निमिष रवि थे। इतना ही नहीं खबर यह भी थी कि नए क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए एक अलग कैमरामैन को फिर से इस्तेमाल किया गया है। लेकिन फिर भी फिल्म मेकर्स क्लाइमैक्स से संतुष्ट नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
King Of Kotha: Dulquer Salmaan film team unhappy with the climax of movie reached to reshoot in Kochi
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुलकर सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है फिल्म 'किंग ऑफ कोठा'। किसी भी स्टाइल, रोमांस या एक्शन के लिए जाने जाने वाले अभिनेता दुलकर सलमान फिल्म में अपने गैंगस्टर अवतार में नजर आएंगे। वहीं मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लुक का पोस्टर रिवील कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। कुछ समय पहले फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘किंग ऑफ कोठा’ से दुलकर सलमान का दमदार सेकेंड लुक शेयर किया था। पोस्टर में दुलकर कार के सामने खड़े एंग्री यंग मैन की तरह इंटेंस लुक में नजर आ रहे थे।
Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अचानक सोशल मीडिया को कह दिया था अलविदा, फैंस को लगा था तगड़ा झटका

विज्ञापन
King Of Kotha: Dulquer Salmaan film team unhappy with the climax of movie reached to reshoot in Kochi
दुलकर सलमान - फोटो : social media

सूत्रों के मुताबिक 'किंग ऑफ कोठा' कथित तौर पर 45 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है और इसका नया क्लाइमैक्स शूट किए जाने के बाद इसके बजट में कम से कम पांच करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, चेम्बन विनोद जोस, शम्मी थिलकन जैसे कलाकार भी हैं। 'किंग ऑफ कोठा' का निर्देशन अभिलाष जोशी ने किया है। यह फिल्म  इस साल ओणम के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 80 और 90 के दशक के एक गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है।
Amitabh Bachchan: 90 के दशक की यह फोटो देख बिग बी खुद को समझ बैठे एआई रोबोट, पोस्ट में दिया मजेदार रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed