कमल हासन इन दिनों शंकर ने निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग व्यस्त हैं। पिछले साल यह फिल्म फ्लोर पर आई थी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल, फिल्म का अंतिम शेड्यूल इस समय चेन्नई में फिल्माया जा रहा है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फिल्म की शूटिंग को अचानक रुकवा दिया।
Indian 2: चेन्नई एयरपोर्ट पर रोकी गई 'इंडियन 2' की शूटिंग? फिल्म को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने
बताया जा रहा है कि अनुमति न लेने की वजह से यह कदम उठाया गया। बता दें कि इस फिल्म के कुछ हिस्सों को डिपार्चर एरिया में शूट किया गया है। इसके लिए टीम की तरफ से परमिशन भी ली गई थी, लेकिन फिर फिल्म के क्रू ने एयरपोर्ट के टॉयलेट एरिया में एक सीन शूट करना चाहा जिसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी।
Celebs: इन बड़े स्टार्स ने ठुकराया शराब का विज्ञापन, ब्रांड के करोड़ों रुपयों के ऑफर को मारी लात
इससे पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने चेन्नई हवाई अड्डे के आवश्यक स्थानों में शूटिंग करने की अनुमति प्राप्त की थी और कथित तौर पर हवाई अड्डे के प्रबंधन को जीएसटी सहित एक करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया था। 'इंडियन 2' तमिल कल्ट क्लासिक 'इंडियन' का सीक्वल है।
Raghav Juyal: गुनीत मोंगा के साथ दो फिल्मों में काम करेंगे राघव जुयाल, खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने कही यह बात
यह साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी काफी सराहा था। वहीं, इसके सीक्वल की बात करें तो फिल्म में कमल हासन, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और प्रिया भवानी शंकर हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
1920 Horrors Of The Heart BO Prediction: क्या रूह कंपाने में कामयाब होंगी अविका? जानें कितनी कमाई करेगी फिल्म
फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कमल हासल को आखिरी बार 'विक्रम' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। इसका निर्देशन लोकेशकनगर राज ने किया था। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल