प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अभिनीत साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 766.8 करोड़ करोड़ की शानदार कमाई की। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज यानी 22 अगस्त को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। अब, फिल्म निर्माता नाग अश्विन ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पर काम करने पर चर्चा की है। जानकारी हो कि बिग बी ने फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाया और उनके अभिनय ने प्रशंसकों समेत समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।
Kalki 2898 AD: 'वे बहुत दयालु थे..,' कल्कि 2898 एडी के सेट पर अमिताभ बच्चन के धैर्य ने जीता नाग अश्विन का दिल
नाग अश्विन ने 'कल्कि 2898 एडी' के सेट पर काम करने के लिए अमिताभ बच्चन को असाधारण रूप से दयालु और धैर्यवान बताया। अश्विन ने कहा, 'मुझे लगता है कि बच्चन सर एक महान व्यक्ति थे और एक टीम के रूप में और एक बहुत ही युवा टीम के रूप में उन्होंने हमारे साथ कितना धैर्य रखा, वह बेहद दयालु थे और वास्तव में कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे जो आमतौर पर उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नहीं कर पाता।'
अश्विन ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'वह पूरी प्रक्रिया के साथ बेहद दयालु और धैर्यवान थे, वह आते थे, बैठते थे और जब तक हम चीजों को समझ नहीं लेते थे तब तक इंतजार करते थे। कुछ चीजों में हमारी योजना से अधिक समय लगा, और मुझे लगता है कि उनका अनुभव, विशेष रूप से एक्शन सीन में स्क्रीन पर दिखाई देता है, यही कारण है कि लोग इसका इतना आनंद लेते हैं।'
Alien Romulus: ‘एलियन रोमुलस’ से पहले फ्रेंचाइजी की ये फिल्में घुमा चुकी हैं दिमाग, हमेशा छोड़ गईं एक सवाल
'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है, जो लगभग छह हजार वर्षों तक पृथ्वी पर घूमते रहे और ऋषि और योद्धा द्रोणाचार्य के पुत्र और कौरवों के सहयोगी थे, जिसे अजन्मे परीक्षित को मारने का प्रयास करने के लिए अमरता का श्राप दिया गया था।
India’s Best Dancer 4: आकांक्षा के डांस की मुरीद हुईं करिश्मा कपूर, तारीफ में इन सितारों से कर डाली तुलना
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में साइंस फिक्शन और इंडियन माइथोलॉजी का बेहतरीन तालमेल बिठाया गया है। इस तरह से यह साल 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। मूवी अब प्राइम वीडियो पर तेलुगु में स्ट्रीम हो रही है। इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया गया है और इंग्लिश में सबटाइटल भी उपलब्ध हैं। हिंदी भाषा में 'कल्कि 2898 एडी' आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।