'आरआरआर' के बाद जूनियर एनटीआर बड़े पर्दे पर दोबारा वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म देवरा: पार्ट-1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिनेता के फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में एक्शन के साथ दर्शकों को दमदार कहानी भी देखे को मिलेगी।
2 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, वैसे वैसे फिल्म को लेकर नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख से अब पर्दा उठ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म के ट्रेलर को 10 या 11 सितंबर को लॉन्च करने की पूरे जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
3 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मौजूदा समय में फिल्म के दृश्यों और बैकग्राउंड दृश्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, फिल्म की मार्केटिंग टीम इसे भव्य रूप से रिलीज करने के लिए खास योजना पर काम कर रही है।
4 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
उम्मीद जताई जा रही है कि 'देवरा: पार्ट 1' के ट्रेलर में बड़े पैमाने में ड्रामा और एक्शन का एक रोमांचक मिश्रण देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी कपूर इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।
5 of 5
फिल्म देवरा
- फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी है। उम्मीद है कि इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग 2025 में शुरू होगी। कहा जा रहा है कि वॉर 2 और प्रशांत नील की अगली फिल्म को खत्म करने के बाद जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट- 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।
Teachers Day 2024: फिल्मी दुनिया में आने से पहले इन सितारों ने किया ज्ञान का दान, बतौर शिक्षक कर चुके हैं काम