फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूनियर एनटीआर की हुई कंधे की सर्जरी, अभिनेता ने फैंस और अस्पताल का जताया आभार; ठीक होने में लगेंगे इतने महीने

Wed, 12 Aug 2026 07:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Aug 2026 07:05 PM IST
सार

Junior NTR Surgery: जूनियर एनटीआर की कंधे की सर्जरी हो गई है। अस्पताल ने बताया है कि उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा।

विज्ञापन
Jr NTR undergoes successful shoulder arthroscopic surgery at KIMS Hospitals
जूनियर एनटीआर - फोटो : आईएमडीबी
साउथ के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर की हाल ही में कंधे की चोट के लिए सर्जरी हुई है। अभिनेता की सर्जरी सिकंदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में हुई। अस्पताल ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही। इसके बाद अभिनेता ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है।


अभिनेता ने फैंस को कहा शुक्रिया
एक्टर जूनियर एनटीआर ने कंधे की सफल सर्जरी के बाद अपनी दुआओं और सपोर्ट के लिए फैंस, दोस्तों और परिवार का शुक्रिया अदा किया है। एक्स पर एक पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं अभिभूत हूं। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हूं। किम्स के डॉक्टरों की शानदार टीम का दिल से शुक्रिया।'
अपने दोस्तों, परिवार और फैंस को संबोधित करते हुए एक्टर ने कहा कि उनका सपोर्ट उन्हें हर दिन हिम्मत देता है। आखिर में एक उम्मीद भरा मैसेज दिया, 'जल्द मिलते हैं!' 

Jr NTR undergoes successful shoulder arthroscopic surgery at KIMS Hospitals
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
अस्पताल ने दी जानकारी
बुधवार को किम्स अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, 'सिकंदराबाद के किम्स अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जनों की एक टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। इस टीम में डॉ. आरए पूर्णचंद्र तेजस्वी, डॉ. नितिन बेज्जंकी, डॉ. मधुसूदन राव और डॉ. श्रीनिवास राव सुरापनेनी शामिल थे।'
अस्पताल ने बताया कि सर्जरी के बाद जूनियर एनटीआर ठीक हैं और अब वे मेडिकल देखरेख में एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे।
Jr NTR undergoes successful shoulder arthroscopic surgery at KIMS Hospitals
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
ठीक होने में कितना लगेगा समय?
हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मिस्टर एनटीआर ठीक हैं। वे अब मेडिकल देखरेख में एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे। हमारे डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और 2 से 3 महीने के अंदर अपनी सामान्य स्थिति में लौट आएंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR undergoes successful shoulder arthroscopic surgery at KIMS Hospitals
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
टीम ने दी थी चोट की जानकारी
हाल ही में जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’ 

Ravi Kishan Meme: रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी, अभिनेता को कमरे में बंद करने की बनाई प्लानिंग?

विज्ञापन
Jr NTR undergoes successful shoulder arthroscopic surgery at KIMS Hospitals
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स tarak9999
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed