फिल्म 'जेलर' में धमाल मचाने के बाद रजनीकांत जल्द ही लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सुपरस्टार ने यह फिल्म साइन की है। इसे फिलहाल अस्थायी रूप से 'थलाइवर 171' कहा जा रहा है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा पिछले सप्ताह ही की गई थी।
Madhuri Dixit: सरोज खान का किरदार निभाएंगी माधुरी दीक्षित! चौंका देगा कोरियोग्राफर की बेटी का बयान
2 of 5
कमल हासन
- फोटो : social media
इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए 'विक्रम' के लिए एसआईआईएमए 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता कमल हासन ने पुरस्कार समारोह में बोलते हुए कहा कि वह सम्मानित और खुश हैं कि उनके प्रशंसक लोकेश कनगराज रजनीकांत को निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह और रजनीकांत कई दशकों से दोस्त हैं। साथ ही, उन्होंने युवा पीढ़ी के अभिनेता से भी उनकी तरह मजबूत दोस्ती बनाए रखने का अनुरोध किया।
3 of 5
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कमल हासन ने अपनी फिल्म 'विक्रम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर तहलका मचा दिया था। 'विक्रम' के बाद अब लोकेश कनगराज अपनी फिल्म 'लियो' में व्यस्त हैं, जिसमें विजय मुख्य भूमिका में हैं।
4 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है। कहा जा रहा है कि यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विजय के साथ तृषा, अर्जुन, संजय दत्त, मैसस्किन, मंसूर अली खान, गौतम वासुदेव मेनन और प्रिया आनंद सहित अन्य कलाकार भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अनुराग कश्यप एक कैमियो रोल निभाएंगे। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
5 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रजनीकांत की 170वीं फिल्म निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ है, जिसका शुरुआती नाम 'थलाइवर 170' है। फिल्म का लुक टेस्ट पूरा हो चुका है और कहा जा रहा है कि साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा रजनीकांत ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सलाम' में भी नजर आने वाले हैं।
Jaideep Ahlawat: 'पाताल लोक' में दमदार अभिनय के लिए आमिर खान ने की थी जयदीप की तारीफ, कहा- मैं हर दिन रोता...