साउथ सिनेमा ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल के वर्षों में हिंदी बेल्ट में भी साउथ की फिल्मों ने अपार सफलता हासिल की है। इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई। आइए आज हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप पांच साउथ की फिल्मों के बारे में जानते हैं...
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)
'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। इस फिल्म ने न केवल साउथ, बल्कि पूरे देश में सफलता के नए आयाम स्थापित किए। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 511 करोड़ रुपये की कमाई की, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। फिल्म के बड़े-बड़े सेट, शानदार वीएफएक्स और जबर्दस्त स्टोरीलाइन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया। जब बात भारतीय सिनेमा के ग्लोबल प्रभाव की होती है तो 'बाहुबली 2' की मिसाल जरूर दी जाती है।
3 of 6
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : यूट्यूब
केजीएफ: चैप्टर 2 (2022)
'केजीएफ: चैप्टर 2' के बाद साउथ सिनेमा की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 435.30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म के एक्शन सीन, यश का जबर्दस्त अभिनय और दमदार कहानी ने इसे दर्शकों के बीच एक ब्लॉकबस्टर बना दिया। 'केजीएफ 2' ने भी साबित कर दिया कि कन्नड़ सिनेमा भी हिंदी दर्शकों के बीच उतनी ही सराही जाती है, जितनी की तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ भाषाओं की फिल्में।
4 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
पुष्पा 2: द रूल (2023)
'पुष्पा 2: द रूल', अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की वापसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने अब तक हिंदी में 285.7 करोड़ रुपये की कमाई की। महज चार दिन में यह आंकड़ा पार कर यह फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म के जबर्दस्त डायलॉग्स और अल्लू अर्जुन की बेहतरीन एक्टिंग ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है। 'पुष्पा 2' का हिट होना साउथ सिनेमा के लिए एक और बड़ी जीत है।
5 of 6
आरआरआर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rrrmovie
आरआरआर (2022)
'आरआरआर' का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। इस फिल्म ने भारत समेत दुनियाभर में जबर्दस्त धूम मचाई। इस फिल्म ने हिंदी में 272.75 करोड़ रुपये की कमाई की। राम चरण और जूनियर एनटीआर के अभिनय के साथ-साथ फिल्म की भव्यता और जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंसेज ने इसे दर्शकों के दिलों में खास स्थान दिलाया। 'आरआरआर' की सफलता ने यह साबित कर दिया कि साउथ के फिल्मकार अब बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।