फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयी श्रीपदा ने क्यों की सीएम विजय की तारीफ? 'जन नायकन' को लेकर लिखी ये बात; यौन शोषण से जुड़ा है मामला

Sun, 23 Aug 2026 10:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Aug 2026 10:02 AM IST
सार

Chinmayi Sripada: गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने मुख्यमंत्री विजय की और उनकी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक की भी तारीफ की है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Chinmayi Sripaada Praises CM Vijay Team Jana Nayagan For Addressing Child molestation
जन नायकन, चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
चिन्मयी श्रीपदा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' की तारीफ की है। इस फिल्म में बच्चों के यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही है। चिन्मयी श्रीपदा ने फिल्म के बच्चों के यौन शोषण वाले सीन का जिक्र किया जिसने उन्हें बहुत प्रभावित किया। 
Chinmayi Sripaada Praises CM Vijay Team Jana Nayagan For Addressing Child molestation
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय को लेकर क्या बोलीं चिन्मयी?
  • सिंगर बच्चों की सुरक्षा के बारे में लगातार आवाज उठाती हैं।
  • उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि थलापति विजय ने इस मुद्दे पर बात करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
  • उन्होंने इस सीन को शामिल करने के लिए डायरेक्टर एच. विनोथ का भी शुक्रिया अदा किया। 
  • 'जना नायकन' अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।
Chinmayi Sripaada Praises CM Vijay Team Jana Nayagan For Addressing Child molestation
जन नायकन - फोटो : एक्स
चिन्मयी श्रीपदा ने टीम की तारीफ की
एक्स पर चिन्मयी श्रीपदा ने 'जना नायकन' के उस पहलू के बारे में बात की जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता था। उन्होंने लिखा 'मैं उस एक चीज के बारे में बताना चाहती हूं जो मेरे लिए और उस मकसद के लिए सबसे जरूरी थी जिसके लिए मैं खड़ी हूं। बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षा और तुरंत कार्रवाई। मैं अभी भी यही चाहती हूं क्योंकि उम्मीद के अलावा हमारे पास और क्या है?'

Kangana Ranaut: 'बेशर्मी की सारे हदें पार', तापसी पर भड़कीं कंगना; सस्ती कॉपी बता कर परवरिश पर उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinmayi Sripaada Praises CM Vijay Team Jana Nayagan For Addressing Child molestation
जन नायकन - फोटो : एक्स
शोषण करने वालों का अंत हो
उन्होंने आगे लिखा 'विजय जैसे बड़े स्टार और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री का फिल्म में बच्चों के साथ यौन शोषण के बारे में बात करना बहुत जरूरी और अहम था। उस सीन के लिए डायरेक्टर एच. विनोथ और माननीय मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि सभी बच्चे शोषण से सुरक्षित रहें। शोषण करने वालों का अंत हो।'
विज्ञापन
Chinmayi Sripaada Praises CM Vijay Team Jana Nayagan For Addressing Child molestation
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही फिल्म
  • एच विनोथ के निर्देशन में बनी 'जना नायकन' सेंसरशिप की लंबी प्रक्रिया के कारण देरी से, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • फिल्म को आलोचकों और दर्शकों के कुछ वर्गों से मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले।
  • फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और इसे 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बताया गया है।
  • अब यह जी5 पर स्ट्रीम होने लगी है, जिससे उन दर्शकों को विजय को एक्शन में देखने का मौका मिला है, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे।
  • 'जना नायकन' तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' से प्रेरित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed