फिल्म 'विरुपाक्ष' में अपनी एक्टिंग से साई धर्म तेज ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। वह जल्द ही तेलुगू इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन कल्याण के साथ 'ब्रो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से मजह कुछ दिनों पहले ही साई ने एक बड़ा एलान किया है। मंगलवार (18 जुलाई) को उन्होंने तेलुगू मीडिया को बताया कि वह फिल्मों से छह महीने का ब्रेक लेंगे। उन्होंने कहा कि वह शारीरिक रूप से 100% फिट होकर वापस आना चाहते हैं ताकि वह स्क्रीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
2 of 5
साई धरम तेज
- फोटो : Instagram
अभिनेता ने कहा, “दर्शकों की ओर से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। मैं अपनी सभी फिल्मों के लिए अपना सब कुछ देना चाहता हूं। मुझे एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी और मैं और मजबूत होकर वापस आऊंगा। उन्होंने कहा, "मुझे पूरी तरह से ठीक होने में शायद लगभग छह महीने लगेंगे।"
3 of 5
साई धरम तेज
- फोटो : Instagram
बता दें कि सितंबर 2021 में साई धर्म तेज की बाइक दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद वह महीनों तक बिस्तर पर रहे थे। हालांकि, वह सिर की बड़ी चोटों से बच गए, लेकिन उनके टिशूज बुरी तरह प्रभावित हो गए थे। साथ ही, उन्हें कॉलरबोन फ्रैक्चर भी हो गया था। अब ऐसा लग रहा था कि दो साल पहले हुए एक्सीडेंट की वजह से ही वह सर्जरी के लिए ब्रेक लेने की बात कर रहे हैं।
4 of 5
साई धरम तेज
- फोटो : Instagram
साई 'ब्रो' में अपने चाचा पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है। दोनों के अलावा इसमें केतिका शर्मा, रोहिणी, ब्रह्मानंदम, तनिकेला भरणी, सुब्बाराजू, राजा चेम्बोलू और प्रिया प्रकाश वारियर भी नजर आने वाली हैं।
5 of 5
पवन कल्याण, साई धरम तेज
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और निर्देशक समुथिरकानी ने इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में साईं धर्म तेज मार्कंडेयुलु (मार्क) की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि केतिका शर्मा उनकी प्रेमिका बनी हैं। 'ब्रो' का ट्रेलर 21 जुलाई को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा।