तेलुगू स्टार और नेशनल अवॉर्ड विनिंग अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने काम के अनुभव को लेकर बात की। फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शूटिंग से जुड़ी कुछ खास बातें साझा की हैं।
2 of 5
बेटी के साथ बप्पा की पूजा करते अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy
पुष्पा की शूटिंग खत्म करना चाहते थे अल्लू
अल्लू अर्जुन ने बताया कि पिछले पांच साल से इस फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। वे जल्द से जल्द पुष्पा की शूटिंग खत्म करना चाहते थे। वे अपने किरदार के लिए अपनी दाढ़ी बढ़ाने के लिए बाध्य थे, इसलिए वे जल्दी शूटिंग खत्म कर उसे हटाना चाहते थे।
3 of 5
अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा को लेकर बोले अल्लू
अल्लू अर्जुन ने कहा, 'मैंने इस फिल्म की शूटिंग लगभग पांच साल तक की, जिसमें पहला और दूसरा भाग भी शामिल है। मैं इस फिल्म के खत्म होने का इंतजार कर रहा था ताकि मैं क्लीन शेव कर सकूं। मेरी बेटी मेरे पास नहीं आती क्योंकि मैं उसे चूम नहीं सकता क्योंकि मेरी दाढ़ी है। मैंने पिछले तीन-चार सालों में उसे ठीक से चूमा नहीं है।'
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने इस वजह से बॉलीवुड में काम न करने का किया था फैसला, 'पुष्पा' का मुंबई में बड़ा खुलासा
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शूटिंग के बाद परेशान हो गए थे अल्लू
अल्लू अर्जुन ने कहा कि जब उन्होंने पुष्पा की शूटिंग पूरी कर ली तो अगले दिन वे काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, अगले दिन जब शूटिंग पूरी हो गई, मैं शांत सा हो गया। ये मेरे लिए बहुत कठिन समय था। मैं जिन चेहरों को पिछले पांच साल से देख रहा था, उन्हें मैंने फिर देखा।
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
पुष्पा फिल्म के लिए बोले अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने कहा कि इस फिल्म को हिट करना बहुत जरूरी था। सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरी तेलुगू इंडस्ट्री के लिए भी। जब पुष्पा का पहला हिस्सा हिट हुआ और सर्वे में पता चला कि ये फिल्म भारत में सबसे बड़ी हिट फिल्म है, हमारे लिए जिम्मेदारी और भी बढ़ गई थी।