फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun shares glimpse of his father producer Allu Aravind Birthday celebrations with Pushpa themed cake

Allu Aravind Birthday: अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' स्टाइल में दी पापा को बधाई, केक के साथ कर लिया फिल्म का प्रचार

Fri, 10 Jan 2025 06:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jan 2025 06:05 PM IST
सार

Allu Aravind Birthday: इन दिनों अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का तहलका है। आज जब अल्लू अर्जुन के पिता और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वहां भी पुष्पा की चमक ही दिखाई दी।

विज्ञापन
Allu Arjun shares glimpse of his father producer Allu Aravind Birthday celebrations with Pushpa themed cake
अल्लू अरविंद ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्माता और वितरक व अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद आज 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अब जब इन दिनों हर तरफ बेटे अल्लू की फिल्म 'पुष्पा 2' का हल्ला है तो पिता के जन्मदिन पर भी फिल्म की झलक दिखाई दी। अल्लू अरविंद ने पुष्पा 2 थीम वाला केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ मनाया। अल्लू अर्जुन ने इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने साझा कीं तस्वीरें
अल्लू अर्जुन ने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं। एक तस्वीर में अल्लू अरविंद केक काटते नजर आ रहे हैं। साथ में बेटा अल्लू अर्जुन, बहू स्नेहा, प्रोड्यूसर की पत्नी निर्मला व पोते-पोतियों सहित अन्य सदस्य हैं। यह तस्वीर शेयर कर अल्लू अर्जुन ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डैड!' वहीं, दूसरी तस्वीर में केक की झलक है, जो पुष्पा 2 फिल्म की थीम पर बना है। इस पर लिखा है, 'पुष्पा का बाप'!


विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अरविंद के दोस्त ने बनाया है केक
अल्लू अरविंद के जन्मदिन पर पुष्पा थीम का केक फिल्म के जतारा सीक्वेंस की थीम पर बना है। यह केक प्रोड्यूसर के दोस्त ने खासतौर पर तैयार किया है। इसकी जानकारी अल्लू अरविंद के छोटे बेटे अल्लू सिरीष ने एक्स पर पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने केक की फोटो के साथ लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डैड! यह साल खूब खुशनुमा साबित हो। क्या ही शानदार केक है। यह केक डैड के दोस्त ने उनके लिए बनाया है।'

 
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने पिता के लिए लिखी ये बात
अल्लू अर्जुन ने पिता के जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो डैड। अपनी उपस्थित से हमारी जिंदगी को बहुत खूबसूरत बनाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया'। इसके अलावा बहू स्नेहा रेड्डी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। बात करें पुष्पा 2 की तो यह 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म महीनेभर बाद भी मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed