हाल के दिनों में अभिनेता अनिल कपूर अपने 'फाइटर' और 'एनिमल' जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आए। फिल्म में अनिल के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी। अपने अभिनय के अलावा 67 वर्षीय अभिनेता अपने फिटनेस और लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अनिल के लुक्स को देखकर उनकी उम्र का सही अंदाजा लगा पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। हाल ही में अभिनेत्री सोनम कपूर में अपने पिता के हैंडसम लुक्स और फिटनेस का राज खोला।
Anil Kapoor: सोनम कपूर ने अपनी मां को दिया पिता अनिल कपूर के यंग लुक का श्रेय, कही ये बात
इस दौरान सोनम ने अपने दादा सुरिंदर कपूर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके सफेद बालों के अलावा अपने निधन तक हमारे दादा जी वैसे ही दिखते थे। सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के यंग लुक का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है मेरी मां ने मुंबई में पहला निजी ट्रेनिंग जिम शुरू किया था। यह बहुत साल पहले शुरू हुआ था। ये मेरी मां ही हैं जो शुरू से ही बहुत स्वस्थ रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक रही। पापा कभी-कभी इन सब चीजों को इग्नोर करते हैं, लेकिन मम्मी एक अच्छी पत्नी की तरह उन्हें नियंत्रित करती थीं'।
गौरतलब है कि सोनम कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। साल 2007 में उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों और इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम किया। सोनम आखिरी बार साल 2023 में आई थ्रिलर 'ब्लाइंड' में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के बेहद करीब है।
Shaitaan Trailer: इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन-आर माधवन की 'शैतान' का ट्रेलर, अच्छाई-बुराई के बीच होगी जंग
वहीं, अनिल कपूर हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में अनिल के अलावा ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में थे। वहीं, साल 2023 में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में भी अनिल कपूर ने दमदार भूमिका निभाई थी।
Vidyut Jammwal: विद्युत ने बिना कपड़ों वाली तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क'