{"_id":"666ff16f090521b272016d48","slug":"sikandar-star-salman-khan-meets-fans-on-the-occasion-of-eid-al-adha-video-viral-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस से मिले सलमान खान, गैलेक्सी अपार्टमेंट से कहा- ईद मुबारक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस से मिले सलमान खान, गैलेक्सी अपार्टमेंट से कहा- ईद मुबारक
Mon, 17 Jun 2024 01:51 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:51 PM IST
सार
आज आज ईद-उल-अजहा के मौके पर सलमान खान के प्रशंसकों की भीड़ उनके घर के बाहर जुटी। अभिनेता ने भी उन्हें निराश नहीं किया। हमेशा की तरह बालकनी में आकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
ईद हो या जन्मदिन का मौका, सलमान खान के फैंस उन्हें बधाई देने जरूर पहुंचते हैं। आज ईद-उल-अजहा के मौके पर भी सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटी है। अभिनेता ने भी उन्हें निराश नहीं किया। हमेशा की तरह वे बालकनी में आए और फैंस ने उनका दीदार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान ने प्रशंसकों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
Inside Out 2 Hindi: ब्लॉकबस्टर ‘इनसाइड आउट 2’ का हिंदी में डिब्बा गोल, अनन्या पांडे का नाम पड़ा भारी
विज्ञापन
घर की बालकनी में आकर फैंस से मिले
सलमान खान का यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। ईद के अवसर पर सलमान सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में दिख रहे हैं। उनके साथ कड़ी सिक्योरिटी है। सलमान के साथ उनके पिता व पटकथा लेखक सलीम खान भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
गोलीबारी की घटना के बाद कड़ी सुरक्षा
सलमान खान को देख फैंस की मानों ईद मन गई है। वीडियो पर भी यूजर्स खुशी जता रहे हैं। इस साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। मोटरसाइकिल पर दो शख्स कई राउंड फायरिंग कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीते दिनों क्राइम ब्रांच ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज के बयान भी दर्ज किए थे।
Jennifer Lopez: तलाक की अटकलों के बीच जेनिफर लोपेज ने साझा किया भावुक संदेश, पति को बताया…
ईद पर आएगी 'सिकंदर'
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'सिकंदर' उनकी आगामी फिल्म है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगडस कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' की रिलीज को लेकर अल्लू अर्जुन के करीबी ने किया खुलासा, वायरल हुई पोस्ट