{"_id":"666fe8885aa892ea8701155d","slug":"allu-arjun-film-pushpa-2-may-postponed-his-team-member-shared-an-informative-post-about-releasing-the-film-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: 'पुष्पा 2' की रिलीज को लेकर अल्लू अर्जुन के करीबी ने किया खुलासा, वायरल हुई पोस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' की रिलीज को लेकर अल्लू अर्जुन के करीबी ने किया खुलासा, वायरल हुई पोस्ट
Mon, 17 Jun 2024 01:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:13 PM IST
सार
मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर लगातार आ रही खबरों के बीच अल्लू अर्जुन के करीबी की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
'पुष्पा 2' पोस्टर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस अपने चहेते अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुष्पा के किरदार में वापस से देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि, अब उन फैंस के लिए निराशाजनक खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच अल्लू अर्जुन के एक करीबी ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन के करीबी ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने की संभावनाओं को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। अमर उजाला के सूत्रों ने भी फिल्म की रिलीज डेट टाले जाने की जानकारी दी है। हालांकि, फिल्म की टीम की तरफ से भी इन खबरों पर कोई आधिकारित जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोमवार को अल्लू अर्जुन के करीबी सरथ चंद्र नायडू ने खुलासा किया है कि फिल्म की रिलीज निर्धारित तरीके से नहीं हो पाएगी। उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Cheyyalenu endhukante authundi kaabatti…
— Sarath Chandra Naidu (@imsarathchandra) June 17, 2024
विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का आएगा दूसरा सीजन, कपिल बोले- नहीं कराएंगे लंबा इंतजार
साल 2021 में आया था फिल्म का पहला भाग
बता दें कि 'पुष्पा 2' साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' का अगला भाग है। अल्लू अर्जुन की इस एक्शन ड्रामा में उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा इस फिल्म में फहाद फाजिल, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज, सुनील और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को छह भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी देवी श्री प्रसाद संभाल रहे हैं।
Ratna Pathak: वैचारिक मतभेदों के बावजूद नसीर,अनुपम-परेश के साथ क्यों करते हैं काम? रत्ना बोलीं- दोस्ती पहले है
निर्देशक एटली के साथ करने वाले थे काम
अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। इस साल मार्च में खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली के साथ एक फिल्म में काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इंडस्ट्री में चर्चा चल रही है कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, अभी भी इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।