इमरान हाशमी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर चर्चा में हैं। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित इस सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, समीक्षकों ने भी इसे सराहा है। निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह सीरीज सिनेमा जगत के काले सच की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अपने किरदार के लिए इमरान हाशमी की खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में इमरान ने एक साक्षात्कार में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर बातचीत की, जहां उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।
2 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षात्कार में इमरान ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्मों के चयन के दौरान पैसे और लोकप्रियता को प्राथमिकता दी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा जगत में अभिनेता लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहना चाहते हैं।
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ने आगे कहा, मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में आज के मुकाबले 50 प्रतिशत भी गंभीर नहीं था। शुरुआत के 6-7 वर्षों तक मेरे लिए पैसा और प्रसिद्धि सबसे जरूरी चीज थी। इमरान ने यह भी बताया कि वे अपने युवा दिनों में काफी क्रूर था। मुझे कोई अनुभव नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ती गई चीजें बदलती गईं।
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ने कहा, 'अगर कोई मुझसे ये कहता है कि मैं इंडस्ट्री में पैसे या प्रसिद्धि के लिए काम नहीं कर रहा है तो वह झूठ बोल रहा हैं। क्योंकि, यहां हम सभी ध्यान आकर्षित करने वाले लोग हैं। कोई भी अभिनेता गुमनामी के डर से उतना ही डरते हैं, जितना वह कहता है कि उसे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
The Batman Part II: द बैटमैन के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, इमरान हाशमी अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में राम मनोहर लोहिया का किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सारा अली खान भी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1942 भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Kishore Bhanushali: 'जूनियर देव' के टैग के साथ गुजरी पूरी जिंदगी, नहीं मिली वो पहचान जिसके हकदार हैं किशोर