फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhabi Ji Ghar Par Hai star kishore bhanushali celebrating his birthday know lesser known facts about him

Kishore Bhanushali: 'जूनियर देव' के टैग के साथ गुजरी पूरी जिंदगी, नहीं मिली वो पहचान जिसके हकदार हैं किशोर

Wed, 13 Mar 2024 07:58 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 13 Mar 2024 07:58 AM IST
सार


अभिनेता किशोर भानुशाली की शक्ल दिग्गज फिल्म स्टार 'देवानंद' से काफी मिलती-जुलती है। किशोर एक बार इस विषय में बातें करते हुए बोले, 'मेरी शक्ल देव साहब से मिलती थी इसलिए कई बार मुझे अच्छे और बड़े रोल मिलने से रह जाते थे। अक्सर मेरे हिस्से में छोटे-मोटे किरदार ही आए।

विज्ञापन
Bhabi Ji Ghar Par Hai star kishore bhanushali celebrating his birthday know lesser known facts about him
किशोर भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
कई बार लोगों को लगता है कि अगर किसी आम इंसान की शक्ल किसी बॉलीवुड स्टार से मिलती है तो उसके लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम पाना आसान हो जाता है, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है। आज हम टेलीवजन स्टार किशोर भानुशाली के बारे में बात कर रहे हैं। किशोर को टीवी इंडस्ट्री का 'देवानंद' और 'जूनियर देव' के नाम से भी लोग जानते हैं। 'शक्तिमान' से लेकर 'भाबी जी घर पर हैं' जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुके किशोर भानुशाली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताते हैं- 

काफी संघर्ष करना पड़ा 
अभिनेता किशोर भानुशाली की शक्ल दिग्गज फिल्म स्टार 'देवानंद' से काफी मिलती-जुलती है। किशोर एक बार इस विषय में बातें करते हुए बोले, 'मेरी शक्ल देव साहब से मिलती थी इसलिए कई बार मुझे अच्छे और बड़े रोल मिलने से रह जाते थे। अक्सर मेरे हिस्से में छोटे-मोटे किरदार ही आए। मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।'
विज्ञापन


सलमान जैसा स्टारडम न मिलने पर छलका अरबाज का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


देव साहब से मिली सीख 
किशोर भानुशाली ने सदाबहार अभिनेता देवानंद के साथ हुए अपने मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था, 'मैं एक बार देव साहब से मिला था। मैंने जब उनसे कहा कि मैं उन्हीं की तरह अभिनेता बनना चाहता हूं तब उन्होंने मुझसे कहा कि पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लो फिर अभिनय में हाथ आजमाना।'

Ruslaan Teaser: आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' का धमाकेदार टीजर जारी, मेकर्स ने रिलीज डेट का भी किया एलान

किशोर भानुशाली का वर्क-फ्रंट 
किशोर भानुशाली धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने में कामयाब रहे हैं। इन दिनों वे 'भाबी जी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन-पलटन' जैसे हिट शो में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed