फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saregama and Lion heart Cinema announced Kamal Aur Meena Movie based on Kamal Amrohi Meena Kumari love story

Kamal Aur Meena Announced: परदे पर आ रही है कमाल अमरोही और मीना कुमारी की लव स्टोरी, फिल्म का हुआ एलान

Wed, 11 Sep 2024 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी पर बनी फिल्म 'कमाल और मीना' का एलान हो गया है। संजय दत्त ने भी इस फिल्म की एनाउंसमेंट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।

विज्ञापन
Saregama and Lion heart Cinema announced Kamal Aur Meena Movie based on Kamal Amrohi Meena Kumari love story
कमाल अमरोही-मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीना कुमारी और कमाल अमरोही! सिनेमा जगत की इस चर्चित जोड़ी की मोहब्बत के किस्से आज भी चाव से सुने और सुनाए जाते हैं। इनकी प्रेम कहानी अब परदे पर आ रही है। फिल्म 'कमाल और मीना' का एलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्म 'महाराज' के निर्देशन की कमान संभाली। सारेगामा इंडिया लिमिटेड और लॉयन हार्ट सिनेमा मिलकर यह फिल्म बनाएंगे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saregama and Lion heart Cinema announced Kamal Aur Meena Movie based on Kamal Amrohi Meena Kumari love story
'कमाल और मीना' - फोटो : इंस्टाग्राम

मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी फिल्म का एलान आज सारेगामा ने एक्स पोस्ट से एक वीडियो साझा करके की है। इसके साथ लिखा है, 'एक सपना, जिसने मरने से इनकार कर दिया... वह मोहब्बत जिसका साथ कब्रिस्तान तक रहा'। बता दें कि कमाल अमरोही को निधन के बाद उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था, जहां मीना कुमारी की कब्र थी।

Saregama and Lion heart Cinema announced Kamal Aur Meena Movie based on Kamal Amrohi Meena Kumari love story
'कमाल और मीना' - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त ने भी इस फिल्म की एनाउंसमेंट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'प्यारे सची और बिलाल, आपके नए वेंचर के लिए शुभकामनाएं। ये फिल्म सफल रहे।  आपको संजय मामू की तरफ से खूब सारा प्यार। इस फिल्म का इंतजार है। बता दें कि बिलाल अमरोही, जो कि कमाल अमरोही के पोते हैं। उनकी शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त की बेटी सची से हुई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

Saregama and Lion heart Cinema announced Kamal Aur Meena Movie based on Kamal Amrohi Meena Kumari love story
कमाल अमरोही-मीना कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जा रहा है कि 'कमाल और मीना' फिल्म में कमाल अमरोही और मीना कुमारी की 20 साल की यात्रा परदे पर दिखाई जाएगी। मीना कुमारी जब कमाल अमरोही से पहली बार मिली थीं, तब वह 18 साल की थीं और उस मुलाकात का किस्सा भी फिल्म का अहम हिस्सा होगा। पहली मुलाकात से लेकर 'पाकीजा' के बनने तक मीना कुमारी और कमाल अमरोही किन उतार-चढ़ावों से गुजरे यह इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म का एलान होने पर फैंस के बीच भारी खुशी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed