फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sanjay tiwari pc regarding allegations of plagiarism on Raaj Shaandilyaa film vicky vidya ka woh wala video

VVKWWV: राज शांडिल्य को सबक सिखाएंगे संजय तिवारी, प्रेस कांफ्रेंस कर बोले- कॉपी करने वालों को जलील करना चाहिए

Mon, 30 Sep 2024 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 Sep 2024 03:24 PM IST
सार

फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के निर्देशक राज शांडिल्य पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी करने के आरोप लगे हैं। यह आरोप निर्माता संजय तिवारी ने लगाए हैं। उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राज शांडिल्य ने चोरी के आइडिया पर ताजमहल खड़ा कर लिया।

विज्ञापन
sanjay tiwari pc regarding allegations of plagiarism on Raaj Shaandilyaa film vicky vidya ka woh wala video
राज शांडिल्य-विक्की विद्या का वो वाला वीडियो-संजय तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज से पहले जबर्दस्त चर्चा में हैं। चर्चा इसकी कहानी को लेकर हो रही है। कहानी अच्छी है या बुरी, यह चर्चा का हिस्सा नहीं है, बल्कि बातें इस पर हो रही हैं कि कहानी चोरी की है। साफ कर दें कि फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य पर आरोप हैं कि उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी की है। यह आरोप निर्माता संजय तिवारी ने लगाए हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद संजय तिवारी ने राज शांडिल्य पर यह आरोप लगाया और अब उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि उनका अगला कदम क्या होगा?

विज्ञापन

'चोरी के आइडिया पर खड़ा कर दिया ताजमहल'
निर्माता संजय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इस फिल्म का जब ट्रेलर आया तो उसे देखकर उन्हें अहसास हुआ कि ये कहीं न कहीं से तो कॉपी है। निर्माता ने कहा, 'हमारी रजिस्टर्ड कराई गई कहानी से फिल्म का कॉन्सेप्ट कॉपी किया गया है। मैंने इसके लिए नोटिस भेजा कि आपका आइडिया हमारे आइडिया का कॉपी लग रहा है'। संजय तिवारी ने कहा, 'राज शांडिल्य जी अगर सुन रहे हैं और वे खंगालेंगे तो पता चलेगा कि उनके पास कहानी कैसे पहुंची। हमारी स्टोरी उनसे पहले रजिस्टर्ड है। हमारा कॉन्सेप्ट पहले से रजिस्टर्ड है और अब उन्होंने उस पर पूरा ताजमहल खड़ा कर दिया है। कॉन्सेप्ट ही चोरी हो जाए तो आदमी क्या करेगा'।
Tusshar Kapoor: तुषार कपूर का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, बयान जारी कर फैंस को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

राज शांडिल्य पर की ये टिप्पणी
संजय तिवारी ने आगे कहा, 'राज शांडिल्य पर पहले भी स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगे हैं। मैंने राज शांडिल्य का पूरा इतिहास खंगाला तो पता चला कि उनके बचपन के दोस्त ने उन पर स्क्रिप्ट चोरी के लिए केस ठोक दिया। फिल्म 'ड्रीम गर्ल', 'जनहित में जारी' सभी में उन पर स्क्रिप्ट चुराने के आरोप लगे हैं। उनका नेटवर्क इतना बड़ा है कि स्टोरी कहीं से उठाओ और फिल्म बनाओ, उनका यही रवैया हो गया है'।
Shah Rukh Khan: जब अच्छा अभिनेता बनने के लिए शाहरुख खान ने दिलीप कुमार से मांगा सुझाव, जानें क्या मिला था जवाब

विज्ञापन

राइटर्स एसोसिएशन ने क्या कहा?
राज शांडिल्य से जब पूछा गया कि उका अगला स्टेप क्या होगा? इस पर उन्होंने कहा कि हम प्रेस कांफ्रेंस के बाद तय करेंगे। हाईकोर्ट का रुख करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि इस पूरे मामले पर राइटर्स एसोसिएशन का क्या रुख है? इस पर संजय तिवारी ने कहा, 'वो लोग बाबा आदम के जमाने के तरीके से ही आज भी काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले फिल्म आएगी हम उसे देखेंगे तब कहेंगे'। संजय तिवारी ने कहा कि यहां वहां से कॉपी करने वालों को जलील किया जाए, यह जरूरी है।
Richa Chadha: शादी की दूसरी सालगिरह पर ऋचा ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, कहा- सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त थे

बड़े राइटर्स को आना चाहिए आगे
संजय तिवारी का कहना है कि उन्होंने इस कहानी को 'गुलबानू खान' नाम से लिखा था। संजय तिवारी से जब पूछा गया कि क्या किसी बड़े राइटर का दखल होना जरूरी है? इस पर उन्होंने कहा कि, 'सलीम जावेद जी अभी इतना काम नहीं कर रहे, लेकिन ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है। ऐसे राइटर सामने आएं। अपना हक मांगे और नहीं मिले तो छीन लें। बाकी लोगों को भी हक दिलाएं। नहीं तो ऐसे ही लोग आइडिया कॉपी करके काम करते रहेंगे। और ऑरिजनल राइटर के आइडिया चोरी होते रहेंगे।'। बता दें कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' अक्तूबर में रिलीज को तैयार है।
King: इस खास दिन होगा 'किंग' का आधिकारिक एलान? बेटी सुहाना खान के साथ यहां शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed