Samantha Ruth Prabhu: अब निर्माता की कुर्सी संभालेंगी सामंथा, अपनी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म का किया एलान
Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अब बतौर निर्माता अपना सफर शुरू करने जा रही हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का आज शनिवार को उन्होंने एलान किया है।
विस्तार
सिनेमा की दुनिया में तमाम अदाकाराएं एक्टिंग में अपना सिक्का जमाने के बाद बतौर फिल्म निर्माता भी काम कर रही हैं। इस लिस्ट में अब अगला नाम सामंथा रुथ प्रभु का जुड़ गया है। वे अब फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में अपना करियर शुरू कर रही हैं। सामांथा ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बन रही पहली फिल्म का एलान किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Sambhavna Seth: पालतू डॉग चैरी के निधन पर संभावना सेठ ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'हम बुरी तरह टूट गए हैं'
सामंथा ने शेयर किया पोस्ट
सामंथा ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई फिल्म पर जानकारी दी है। फिल्म का नाम है, 'शुभम' (Shubam)। इसे सामंथा की प्रोडक्शन कंपनी
त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत बनाया जाएगा। सामंथा ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही लिखा है, 'बेहद खुशी और उत्साह के साथ, हम त्रालाला मूविंग पिक्चर्स की पहली फिल्म 'शुभम' की घोषणा कर रहे हैं। यह खबर बताते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है'।
फैंस ने दी सामंथा को बधाई
सामंथा ने अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान साल 2023 में किया था। अब इसके तहत बनी उनकी पहली फिल्म जल्द रिलीज होगी। 'शुभम' फिल्म को लेकर फैंस और नेटिजन्स अभिनेत्री को जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार न्यूज। इसे सुनकर बेहद खुशी महसूस हुई। फिल्म का पोस्टर काफी उत्साहित करने वाला लग रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म के लिए बहुत शुभकामनाएं सैम'। कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी?
यह खबर भी पढ़ें:
John Abraham: जॉन की ख्वाहिश अक्षय कुमार संग फिर से करें कॉमेडी फिल्म, बोले- ‘मैं स्क्रिप्ट की तलाश में हूं’
कहानी और कास्ट पर जल्द आएगा अपडेट
इस फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर अभी कोई खास अपडेट सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है। सामंथा के वर्क फ्रंट की तो सामंथा आखिरी बार वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आईं थीं।