फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sambhavna Seth shares Emotional Note After Pet Dog Cherry Death says she gave us a lifetime of love

Sambhavna Seth: पालतू डॉग चैरी के निधन पर संभावना सेठ ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'हम बुरी तरह टूट गए हैं'

Sat, 15 Mar 2025 07:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Mar 2025 07:26 PM IST
सार

Sambhavna Seth: अभिनेत्री और व्लॉगर संभावना सेठ के पैट डॉग चैरी का निधन हो गया है। दुख की इस खड़ी में संभावना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
Sambhavna Seth shares Emotional Note After Pet Dog Cherry Death says she gave us a lifetime of love
संभावना सेठ के पैट डॉग का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री, मॉडल और व्लॉगर शोक में डूबी हैं। उनके पैट डॉग चैरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद संभावना ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि चैरी की उम्र 16 वर्ष थी। उसके निधन के बाद वे और उनका परिवार टूट गया है। उन्होंने चैरी की तस्वीरें शेयर करते हुए नोट लिखा है।

विज्ञापन

Sambhavna Seth shares Emotional Note After Pet Dog Cherry Death says she gave us a lifetime of love
संभावना सेठ के पैट डॉग का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

चैरी के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज 15 मार्च को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने डॉग चैरी की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'हमारा दिल बुरी तरह टूट गया है... चैरी, हमारी बिटिया, हमारी परी, हमारी सबकुछ, हमें छोड़कर चली गई'। आगे लिखा है, 'उसने आखिर तक बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी। हमने वह सबकुछ किया, जो हम कर सकते थे। उम्मीद पर कायम रहे, प्रार्थना की और उसके साथ रहे। लेकिन कभी-कभी हमारे प्रियजनों को हमारे साथ रखने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता'। 
 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhavna Seth shares Emotional Note After Pet Dog Cherry Death says she gave us a lifetime of love
संभावना सेठ के पैट डॉग का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

यकीन नहीं होता कि वह चली गई
संभावना सेठ ने आगे लिखा, 'अपने आखिरी पलों में उसने हमारी तरफ ऐसे देखा जैसे कुछ कहना चाह रही हो। हमने उसे अपने पास रखा... उसने कुछ बार अपना मुंह खोला, और फिर... वह चली गई। चुपचाप। हमारा एक हिस्सा अपने साथ ले गई। वह 16 साल की थी, लेकिन उसने हमें जीवन भर का प्यार दिया। हमने जितना उसका ख्याल रखा, उससे कहीं ज्यादा उसने हमारा ख्याल रखा। उसके बिना घर खाली लगता है। हमारा दिल खाली हो गया है। हमें यकीन नहीं होता कि वह चली गई है'।

यह खबर भी पढें:
Khesari Lal Yadav: जन्मदिन पर खेसारी ने दिया फैंस को तोहफा, 'चांदी के कटोरे' गाना रिलीज, धड़ाधड़ मिल रहे व्यूज

विज्ञापन

Sambhavna Seth shares Emotional Note After Pet Dog Cherry Death says she gave us a lifetime of love
संभावना सेठ के पैट डॉग का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

लिखा- 'अगले जन्म फिर मिलना चैरी'
अभिनेत्री ने लिखा, 'हमने उसे बेशुमार प्यार, दुआओं और उसकी पसंदीदा गेंदों के साथ विदाई दी, ठीक वैसे ही जैसे वह चाहती थी। चैरी से प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए भी उसके जाने की खबर सुनना मुश्किल होगा। हम बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि अगले जन्म में वह हमें फिर से चुने। चैरी, हमारी बच्ची, तुम हमेशा हमारे साथ रहोगी। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे'। 

यह खबर भी पढें:
Abhishek Bachchan: पर्दे पर बोल्ड सीन्स ना करने की वजह अभिषेक ने की साझा, फिल्मों के चयन का तरीका भी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed