हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने कलाकार रितेश देशमुख ने साल 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर बार कॉमेडी करते दिखे हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। हालांकि, उन्होंने फिल्म 'एक विलेन' में खलनायक का किरदार निभा कर दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। अब वह एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस वक्त वह अपनी पहली ओटीटी सीरीज 'पिल' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज से वह ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने फिल्म और ओटीटी डेब्यू को लेकर बात की है।
Bigg Boss OTT 3: अरमान पर भड़कीं विशाल पांडे की बहन, बोलीं- 'मेरे भाई से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे'
2 of 4
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम
रितेश देशमुख ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा है। इस दौरान वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे। हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखरेने के बाद वह अब जल्द ही 'पिल' से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। इसमें वह एक मेडिकल ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज का प्रीमियर बहुत जल्द होने वाला है। अभिनेता ने दो दशक पहले बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था और अब वह ओटीटी में भी डेब्यू करने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने बड़े पर्दे और ओटीटी पर डेब्यू करने के अंतर को लेकर बात की है।
Alanna Panday Baby Boy: मौसी बनीं अभिनेत्री अनन्या पांडे, बहन अलाना ने दिया बेटे को जन्म, चंकी बने नाना
3 of 4
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू के दौरान रितेश देशमुख ने अपनी डेब्यू फिल्म के अनुभव को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें नहीं पता था कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने तब वही किया, जो उन्हें करने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि ओटीटी डेब्यू उनके लिए पहले से अलग है। उन्होंने कहा कि यह एक खास तरहे के अनुभव के साथ आ रहा है। उन्होंने बताया कि अब वह पहले की तुलना में अपने काम में ज्यादा बेहतर हैं और फिल्म निर्माण से जुड़े हर पहलू को गहराई से समझते हैं।
असल जिंदगी में बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं टीवी की ये संस्कारी बहुएं
4 of 4
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे बताया कि वह लंबे समय से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने को उत्सुक थे, लेकिन उन्हें सही स्क्रिप्ट और विषय नहीं मिल रहा था। हालांकि, उन्हें जब निर्देशक राजकुमार गुप्ता और निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की पिल ऑफर हुई, तो उन्हें लगा कि यह उनके लिए सबसे बेहतर मौका होगा। उन्होंने कहा कि 'पिल' अव्यवस्था पर गहरी चोट करने वाला शो है। बताते चलें कि पिल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर जारी होने वाला है। यह सीरीज 12 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा।
Riteish-Genelia: अंगदान के संकल्प के लिए एनओटीटीओ ने जताया रितेश-जेनेलिया का आभार, चार साल पहले खाई थी कसम