पहले के समय में केवल बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे ही देश भर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहते थे, लेकिन वक्त से साथ यह चलन भी बदल चुका है। अब क्षेत्रीय इंडस्ट्री को भी भारत के हर कोने से प्यार मिलने लगा है। इन्ही में से एक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भी है, जिनके कलाकार पूरे भारत में फेमस हो चुके हैं। इन सितारों ने अपनी प्रतिभा से लोगों के दिलों में खास पहचान बना ली है। ऐसे में आज हम आपको पंजाबी इंडस्ट्री के कुछ सितारों की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।
Punjabi Celebs: ये हैं पंजाबी सिनेमा के सबसे अमीर सितारे, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज ने पंजाबी और हिंदी दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पंजाबी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति करीब 205 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों और लाइव कॉन्सर्ट से भी बढ़िया कमाई करते हैं।
एमी विर्क एक मशहूर सिंगर होने के साथ ही बेहतरीन अभिनेता भी हैं। उन्होंने पंजाबी के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। एमी पंजाबी इंडस्ट्री के महंगे सितारों की लिस्ट में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह करीब 131 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।
अमरिंदर गिल के भी देश भर में लाखों फैंस हैं। एक्टिंग से वह मोटी कमाई करते हैंं। फैन फॉलोइंग के मामले में वह दूसरे सितारों से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भी करोड़ों के मालिक हैं। उनकी नेट वर्थ 163 करोड़ है।
इस लिस्ट में गिप्पी ग्रेवाल भी शामिल हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास मुकाम हासिल किया है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिप्पी की नेट वर्थ 147 करोड़ है।
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अब 'गदर 2' के डायरेक्टर को बताया पिता समान, अनिल शर्मा को लेकर कह दी यह बात