मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। पंकज उधास का सोमवार सुबह करीब 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास ने अपने शानदार गानों और गजलों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। गायिकी के अलावा वे आलीशान जिंदगी जीने के शौकीन थे। तो आइए जानते हैं गजल गायक की कुल संपत्ति और अनसुने किस्सों के बारे में....
2 of 6
पंकज उधास
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के राजकोट में जेटपुर में हुआ था। पंकज उधास को बचपन से ही गायकी का शौक था। उनके घर में माहौल ही ऐसा था कि उनकी रुचि खुद-ब-खुद संगीत की ओर बढ़ती चली गई। पंकज उधास ने सात वर्ष की उम्र में अपने संगीत की दुनिया में कदम रखा था। जब वे ग्यारह वर्ष के थे, तो उनके बड़े भाई ने उन्हें एक कार्यक्रम में गाने का अवसर दिया था। जब उन्होंने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाया, तो इस गाने को सुनकर हर कोई दंग रह गया। इस शानदार प्रस्तुति के लिए उन्हें 51 रुपये मिले। उस दिन के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड वायरल, कार्यक्रम और ड्रेस कोड का हुआ खुलासा
3 of 6
पंकज उधास
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज उधास ने 1972 में फिल्म 'कामना' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद वह कैसेट कंपनी के मालिक मीरचंदानी से मिले और उन्हें 'आहट' एल्बम में गाने का अवसर मिला। इस एल्बम से उनका एक गाना ‘चिट्ठी आई है’ लोगों को बहुत पसंद आया था।
4 of 6
पंकज उधास और फरीदा उधास
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज उधास के करियर की तरह ही उनकी लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही है। दरअसल, पंकज और फरीदा एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। जहां तक पंकज के परिवार की बात थी, तो वे फरीदा को अपनाने को तैयार थे, लेकिन फरीदा के परिवार ये कतई मंजूर नहीं था। बाद में उनके परिवार वाले शादी के लिए तैयार हो गए। पंकज और फरीदा ने 15 फरवरी 1982 को शादी की थी।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika: अनंत की तरह पशु प्रेमी हैं राधिका, अंबानी के लाडले ने कहा- शादी के बाद मिलकर करेंगे काम
5 of 6
पंकज उधास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज उधास ने लाइव इवेंट में परफॉर्म कर और बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाकर कमाई की है। 51 रुपये से शुरुआत करने वाले गायक पंकज उधास करोड़ों रुपये की संपित्त के मालिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज उधास की वर्ष 2023 में नेटवर्थ 15 करोड़ रुपये थी।