OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की भरपूर खुराक, रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: हर बार की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि 12 मई से 18 मई तक दर्शकों को ओटीटी पर क्या खास देखने को मिलेगा?
विस्तार
मई का महीना है। इस महीने से बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। रिश्तेदारों का आना-जाना होता है और इसी के साथ शुरू होती है एंटरटेनमेंट की तलाश। यूं तो परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करने पर भी 'रेड 2' सरीखी फिल्म का अच्छा विकल्प है। मगर, घर बैठकर सुकून से ओटीटी पर फिल्में देखनी हैं तो इस हफ्ते कई शानदार विकल्प हैं। चलिए जानते हैं
'सी 4 सिंटा'
यह एक तमिल फिल्म है, जो मलेशिया और सिंगापुर में चार उलझी हुई लव स्टोरी को पिरोती हैं। इसमें रोमांच, रहस्य और इमोशंस का तड़का है। यह फिल्म 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द वॉर ऑफ द रोहिरिम'
साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' 13 मई को ओटीटी पर आ रही है। यह जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की घटनाओं से लगभग दो शताब्दी पहले की है।
'अमेरिकन मैनहंट: ओसामा बिन लादेन'
इसके अलावा डॉक्युसीरीज 'अमेरिकन मैनहंट: ओसामा बिन लादेन' भी है। यह ओसामा की खोज पर तीन भागों की डॉक्यूमेंट्री है, जो 14 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।
'मरनामास'
मलयालम सिनेमा की हर तरफ धूम है। इस हफ्ते मलयालम ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'मरनामास' ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 15 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखी जा सकेगी।
'है जुनून'
यह म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है। इसकी कहानी मुंबई के प्रतिष्ठित एंडरसन कॉलेज की है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस और गगन आहूजा लीड रोल में हैं। साथ ही नील नितिन मुकेश, सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम और बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं। 'है जुनून' 16 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
'भूल चूक माफ'
राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी। फिर एलान हुआ कि यह ओटीटी पर दस्तक देगी। हालांकि, कोर्ट की तरफ से इसकी ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी गई है। अगर इजाजत मिलती है तो यह फिल्म इसी हफ्ते 16 मई को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
'नसीप्पया'
यह एक तमिल इमोशनल ड्रामा है। इसमें युवाराज कृष्णास्वामी, पाशिनी शिवकुमार और विजय नायडू अहम रोल निभा रहे हैं। कहानी हरी और सोनिया के दोस्तों के ग्रुप की है। यह 16 मई को सन नेक्स्ट पर रिलीज होगी।