फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth

Mrunal Thakur: एक्टिंग के लिए बीच में छोड़ दी पढ़ाई, कुछ ऐसा रहा है मृणाल का छोटे पर्दे से फिल्मों तक का सफर

Fri, 01 Aug 2025 08:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 08:44 AM IST
सार

Mrunal Thakur Birthday: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर आज 01 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मृणाल ने अपना अभिनय सफर छोटे पर्दे से शुरू किया। अब वे बड़े पर्दे का बड़ा नाम बन चुकी हैं। जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मृणाल ठाकुर सिनेमा की दुनिया का चर्चित नाम हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। मगर, इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ उनकी मेहनत और लगन रही है। शुरुआत से ही मृणाल की दिलचस्पी अभिनय की तरफ रही और कहा जाता है कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो वह मिल ही जाती है। उन्होंने अभिनय में करियर बनाने का सपना देखा और आखिर यह सपना न सिर्फ पूरा हुआ, बल्कि मृणाल ठाकुर आज चर्चित नाम है। आज 01 अगस्त को जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में 

विज्ञापन

Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनय के लिए छोड़ दी पढ़ाई
मृणाल ठाकुर का जन्म 01 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के धुले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में सीरियल 'मुझसे कुछ कहती....ये खामोशियां' से की। मृणाल ठाकुर को जब इस शो का ऑफर मिला, तब वे पढ़ाई कर रही थीं। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मृणाल ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ने एक्टिंग की शुरुआत घरवालों को बताए बिना की।  'मुझसे कुछ कहती....ये खामोशियां' के बाद मृणाल कई और टीवी सीरियल में नजर आईं। शो 'कुमकुम भाग्य' में काम करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस शो में उन्होंने बुलबुल अरोड़ा का किरदार निभाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth
लव सोनिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के किरदार को समझने के लिए रेड लाइट एरिया में गईं
मृणाल ठाकुर ने देह व्यापार और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बनी फिल्म 'लव सोनिया' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म शूट करने से पहले मृणाल कोलकाता जाकर कुछ दिन रहीं। वे वहां सोनागाछी रेडलाइट एरिया में गई थीं और देह व्यापार के दलदल में फंसी युवतियों-महिलाओं की जिंदगी को करीब से देखा। बॉलीवुड में मृणाल को फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के अपोजिट देखा गया और यहां से उनके करियर ने नई उड़ान भरी।

विज्ञापन

Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग
भारत में तो मृणाल ठाकुर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मगर, जानकार हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में भी उनका फैन बेस मजबूत है। यहां तक कि उन्होंने कुछ इंडोनेशियन टीवी शो में भी काम किया है। 

Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

राइटिंग और फोटोग्राफी का शौक
मृणाल की अदाकारी तो सबने देखी है। मगर, उनके शौक की बात करें तो उन्हें राइटिंग और फोटोग्राफी का शौक है। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं। वहीं, अपने फोटोग्राफी के शौक के चलते मृणाल अक्सर अपनी छुट्टियों की डिटेल एल्बम तैयार करती हैं। 

Mrunal Thakur Birthday: Know About actress career famous movies tv show education and Life Story Net worth
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म के बाद बढ़ा दी फीस
साल 2022 में मृणाल ठाकुर ने तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' से काफी लोकप्रियता बटोरी। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस में भी इजाफा किया। इसके अलावा 'हाय नन्ना' (हिंदी में हाय पापा) भी उनकी चर्चित फिल्म है। मृणाल की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें इस साल 'डकैत' में भी देखा जाएगा। 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल की नेटवर्थ करीब 33 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed