{"_id":"5785eb7f4f1c1b081b13e55e","slug":"sultan-7th-day-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, 'सुल्तान' 200 करोड़ पार","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, 'सुल्तान' 200 करोड़ पार
Wed, 13 Jul 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की कमाई में रविवार के बाद गिरावट आई है, इसके बावजूद फिल्म की कमाई पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मंगलवार के बिजनेस के साथ ही सुल्तान 200 करोड़ पार हो गई है। साथ ही फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।
रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, 'सुल्तान' 200 करोड़ पार
2 of 5
सलमान खान की फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। पहले पांच दिन में 180 करोड़ की कमाई करने वाली सुल्तान की कमाई में सोमवार और मंगलवार को गिरावट आई। रविवार के 38.21 करोड़ के मुकाबले सोमवार को फिल्म ने 15.54 करोड़ ही कमाए। मंगलवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 207 करोड़ रुपये हो गई है।
रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, 'सुल्तान' 200 करोड़ पार
3 of 5
किक, बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो के बाद सुल्तान सलमान खान की 200 करोड़ क्लब में जाने वाली चौथी फिल्म है। फिल्म ने सात दिन में 200 करोड़ की कमाई की है जो सबसे तेज है, इससे पहले पीके, बजरंगी भाईजान और धूम-3 ने 9 दिन में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, 'सुल्तान' 200 करोड़ पार
4 of 5
फिल्म भारत के बाहर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, फिल्म ने विश्वभर में 390 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड हुए चकनाचूर, 'सुल्तान' 200 करोड़ पार
5 of 5
विश्वभर में कमाई के मामले में सुल्तान ने दिलवाले और प्रेम रतन धन पायो के पीछे छोड़ दिया है। फिल्म 390 करोड़ के साथ छठे नंबर पर आ गई है। पहले नंबर पर 735 करोड़ के साथ आमिर की 'पीके' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।