डिजिटल रिव्यू: मिशन मंगल (ट्रेलर)
कलाकार: विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और अक्षय कुमार।
निर्देशक: जगन शक्ति
बैनर: फॉक्स स्टार स्टूडियोज आदि।
कड़ाही में उबलते तेल में पूड़ियां तलने और तेल गरम हो जाने पर गैस बंद करने के बाद भी गरम बने तेल में पूड़ियां तलने के उदाहरण से रॉकेट को अंतरिक्ष में ले जाने में प्रयुक्त होने वाले तरल ईंधन का इस्तेमाल समझाने वाली फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर आखिरकार सामने आ ही गया। टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन, गोल्ड के बाद अक्षय कुमार ने इस बार बालों में तेल नहीं लगाया और उनका हेयर स्टाइल बदला है। कहानी कितनी बदली आइए समझने की कोशिश करते हैं।
2 of 4
mission mangal
- फोटो : social media
ये एक इसरो साइंटिस्ट की कहानी है जो एक बड़ी चौड़ी मेज की एक तरफ से कूद कर फिसलते हुए दूसरी तरफ जा सकता है। मिशन मंगल फॉक्स स्टार स्टूडियोज की एक और ऐसी फिल्म है जिसमें सिनेमा की समझ कम और दर्शकों को रिझाने की चतुराई ज्यादा नजर आती है। कलंक, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और अब मिशन मंगल, इस स्टूडियो की अपनी समझ का इम्तिहान जारी है।
3 of 4
मिशन मंगल की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन मंगल कायदे से तारा शिंदे, एका गांधी, कृतिका अग्रवाल, वर्षा गौड़ा और नेहा सिद्दीकी की कहानी है। इन महिलाओं ने मिशन मंगल को असलियत में एक ऐसे मुकाम तक पहुंचाया जिसे राकेश धवन ने सोचा। लेकिन ट्रेलर में पूरा फोकस राकेश धवन पर है। पांचों महिलाओं की कहानियां बस आती है और चली जाती हैं। उनसे कहीं ज्यादा जगह तो मंगल से परेशान परमेश्वर नायडू को मिली है। फिल्म भरी पूरी है, ये एहसास दिलाने के लिए ट्रेलर में मोहम्मद जीशान अयूब भी दिखते हैं और दलीप ताहिल भी। लेकिन, एक साइंस फिल्म होने का असर ये ट्रेलर आखिर तक नहीं छोड़ पाता।
4 of 4
मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसको के साइंटिस्ट बने कलाकार एक दूसरे से क्या बात कर रहे हैं, शायद इनको न इस बात की गंभीरता बताई गई और न ही इसकी कोई समझ ही स्क्रिप्ट में दिखती है। होगी भी कैसे जब स्क्रिप्ट रोहित शेट्टी, अनीस बज्मी और डेविड धवन की फिल्में लिखते रहे लोगों ने लिखी हो। अक्षय एक बेहतरीन कलाकार हैं। पैसा भी खूब कमा रहे हैं। लेकिन, अपने चाहने वालों का भरोसा वह तेजी से खर्च करते जा रहे हैं।