फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Monday Flashback: When Zarina Wahab Played Radha Role Did These Sacrifice On Director Demand Janmashtami 2024

Monday Flashback: जब इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने परदे पर निभाई राधा रानी की भूमिका, छह माह तक बरता था यह संयम

Mon, 26 Aug 2024 08:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Aug 2024 08:34 AM IST
सार

अभिनय की दुनिया में ऐसे कई मुस्लिम सितारे हैं, जिन्होंने पौराणिक फिल्मों और सीरियल में काम किया है। इन्हीं में जरीना का नाम भी शामिल है। उन्होंने 'गोपाल कृष्णा' फिल्म में राधा की भूमिका से दर्शकों का खूब दिल जीता।

विज्ञापन
Monday Flashback: When Zarina Wahab Played Radha Role Did These Sacrifice On Director Demand Janmashtami 2024
Zarina Wahab - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर कहा जाता है कि कलाकार का कोई धर्म नहीं होता। यह सच भी है। कोई किरदार अदा करते वक्त कलाकार सिर्फ अपनी कलाकारी का दमखम दिखाता है और उसी से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाता है। फिर चाहें उसके लिए कितनी भी मेहनत और समझौते करने पड़ें। अभिनेत्री जरीना वहाब भी इसकी मिसाल पेश कर चुकी हैं। एक फिल्म में अभिनेत्री ने राधा रानी की भूमिका अदा की थी और इसके लिए उन्होंने छह महीने तक एक बड़ा त्याग किया था। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

Monday Flashback: When Zarina Wahab Played Radha Role Did These Sacrifice On Director Demand Janmashtami 2024
Zarina Wahab - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में निभाई अहम भूमिका
अभिनय की दुनिया में ऐसे कई मुस्लिम सितारे हैं, जिन्होंने पौराणिक फिल्मों और सीरियल में काम किया है। इन्हीं में जरीना का नाम भी शामिल है। उन्होंने 'गोपाल कृष्णा' फिल्म में राधा की भूमिका से दर्शकों का खूब दिल जीता। साल 1979 में आई इस फिल्म की शूटिंग करने के दौरान जरीना ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था और करीब छह महीने तक उन्होंने इससे दूरी बनाकर रखी थी। 
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11: 'खेल खेल में' को सप्ताहांत का मिला पूरा फायदा, करोड़ों में कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Monday Flashback: When Zarina Wahab Played Radha Role Did These Sacrifice On Director Demand Janmashtami 2024
गोपाल कृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोड्यूसर ताराचंद ने कही थी ये बात
इस फिल्म को ताराचंज बड़जात्या ने     राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। एक दिन उन्होंने शूटिंग के बाद जरीना वहाब को बुलाया और कहा ,'देखो, तुम राधा का रोल कर रही हो, तो जब तक यह फिल्म पूरी नहीं हो जाती, तब तक तुम नॉन वेज मत खाना। एक इंटरव्यू में खुद अभिनेत्री ने भी जिक्र किया था कि जब तक फिल्म शूट नहीं हो गई और रिलीज नहीं हो गई थी, तब तक उन्होंने नॉन वेज को हाथ तक नहीं लगाया। 
Krishna Janmashtami 2024: परदे पर श्रीकृष्ण की राधिका बन खूब लोकप्रिय हुईं ये एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Monday Flashback: When Zarina Wahab Played Radha Role Did These Sacrifice On Director Demand Janmashtami 2024
Zarina Wahab - फोटो : सोशल मीडिया

जरीना को अचानक मिला था यह किरदार
फिल्म 'गोपाल कृष्णा' के बाद जरीना ने राजश्री के साथ करीब छह फिल्में कीं। जरीना वहाब अभी भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वे कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। बात करें फिल्म 'गोपाल कृष्णा' की तो इसका निर्देशन विजय शर्मा ने किया था। भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका एक्टर सचिन पिलगांवकर ने अदा की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में राधा के रोल के लिए जरीना से पहले कोई और एक्ट्रेस साइन की गई थी, लेकिन अचानकर उसे रिप्लेस कर यह भूमिका जरीना के खाते में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed