Miss World 2025: तेलंगाना में होगा मिस वर्ल्ड पेजेंट, 120 सुंदरियां लेंगी हिस्सा, कब होगा ग्रैंड फिनाले? जानिए
Miss World 2025: इस साल 72वी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस बार भी ब्यूटी पेजेंट भारत में होगा। तेलंगाना इसकी मेजबानी करने जा रहा है। इवेंट 4 मई से शुरू होगा। जानते हैं ग्रैंड फिनाले की तारीख
विस्तार
प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस वर्ल्ड' के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 72वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पेजेंट में दुनियाभर के देशों की 120 सुंदरियां हिस्सा लेंगी। पूर्व मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा विजेता को ताज पहनाएंगी। 'मिस वर्ल्ड' के भारत में आयोजन को लेकर क्रिस्टीना ने खुशी जताई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Box Office Report: 'छावा' पर 34वें दिन भी झमाझम बरसे नोट, बॉक्स ऑफिस पर छोटे-छोटे कदम भर रही 'द डिप्लोमैट'
क्रिस्टीना पिस्जकोवा बोलीं- 'शानदार होगा आयोजन'
मिस वर्ल्ड पेजेंट 2025 का आयोजन हैदराबाद में होगा। साल 2024 की मिस वर्ल्ड विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने भारत में होने जा रहे 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट पर खुशी जताई है। क्रिस्टीना ने कहा, 'मुझे भारतीय चमक बेहद पसंद है, जो पेजेंट के पिछले एडिशन में दिखाई दी। मुझे यकीन है कि यहां इस बार भी आयोजन शानदार होगा। भारत के पास इस बार देने के लिए बहुत कुछ है'।
#WATCH | Telangana to host the prestigious beauty pageant - Miss World 2025 in May this year
— ANI (@ANI) March 19, 2025
In Hyderabad, Miss World 2024, Krystyna Pyszkováof the Czech Republic says, "...I love the Indian sparkle that the last edition had, and it will be just amazing, as I said, and India has… pic.twitter.com/kbOTN01tiU
पूरा हुआ क्रिस्टीना का सपना
क्रिस्टीना ने आगे कहा, 'जैसा कि आप जानते और सुनते होंगे, मिस वर्ल्ड का मतलब केवल बातें करना नहीं, बल्कि वास्तव में कुछ करना है, इसलिए हम जिन राज्यों में जा रहे हैं, वहां हम कोई न कोई प्रोजेक्ट खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम मददगार बनने की कोशिश कर रहे हैं'। क्रिस्टीना ने आगे कहा कि वे मंदिरों में भी जा रही हैं। 2024 की मिस वर्ल्ड ने कहा, 'भारत में मैं मंदिर गई, जो मेरे लिए एक जादुई अनुभव रहा। मैं हमेशा हिंदू मंदिर में जाने का सपना देखती थी और सोचती कि यह कैसा होगा। कल मेरा सपना सच हो गया। मुझे बहुत सारे आशीर्वाद मिले'।
यह खबर भी पढ़ें:
B-Town: फिल्मी परिवार में जन्म, फिल्मी माहौल में परवरिश फिर भी नहीं चला इन सितारों का करियर, ये है लिस्ट
भारत के खाते में छह बार आया ताज
बता दें कि बीते वर्ष 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन भी भारत में दिल्ली और मुंबई में हुआ। साल 2024 में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर ताज सजा था। इस बार भारत की ओर से फेमिना मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में भाग लेंगी। भारत छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। रीटा फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) भारत के लिए यह खिताब जीत चुकी हैं।