72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट्स ने हाल ही में अपने टैलेंट से लोगों को रूबरू करवाया। पियानो म्यूजिक से लेकर बॉलीवुड के हिट नंबर 'ढोल बाजे…' तक खूबसूरत परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। जानिए, किस कंटेस्टेंट ने अपना कौन सा हुनर दिखाया।
2 of 5
मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेंस्टेंट्स ने दिखाया अपना हुनर
- फोटो : PTI
म्यूजिक-डांस का अपना टैलेंट दिखाया
पियानो म्यूजिक में अपना टैलेंट दिखाने के लिए मिस इंडोनेशिया ने इस कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल किया है। गाना गाकर दूसरे स्थान पर मिस कैमरून रहीं और बैले का अपना टैलेंट दिखाकर तीसरे स्थान पर मिस इटली रही हैं। मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने फिल्म 'राम लीला' के 'ढोल बाजे' गाना पर सुंदर डांस किया। 24 कंटेस्टेंट्स ने तेलुगू गाने 'रानू बॉम्बे की रानू…' पर भी डांस किया।
3 of 5
मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेंस्टेंट्स ने दिखाया अपना हुनर
- फोटो : PTI
तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत देखी
मिस वर्ल्ड कंटेंस्टेंट ने तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत को देखा था, वह 'शिल्परमम' कला और शिल्प गांव में गईं, जहां उन्होंने मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग और लोकनृत्य जैसे पारंपरिक कला को जाना-समझा। हैदराबाद के आईटी हब के बीच में स्थित शिल्परमम एक अनूठा शिल्प गांव है, जिसकी कल्पना भारत की विविध कारीगर विरासत को सुरक्षित रखने के लिए की गई। यहां पर मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स ने कारीगरों के स्टॉल देखे, विलेज म्यूजियम देखा। यहां पर पारंपरिक भारतीय घरों, ग्रामीण जीवन शैली को भी करीब से देखने का मौका इन कंटेस्टेंट्स को मिला। कुछ कंटेस्टेंट्स ने मिट्टी के बर्तन बनाने और पेंटिंग बनाने की कोशिश की।
4 of 5
मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेंस्टेंट्स ने दिखाया अपना हुनर
- फोटो : PTI
साथ मिलकर पारंपरिक नृत्य भी किया
भगवान कृष्ण और उनकी गोपियों की वेशभूषा में सजे बच्चों से बातचीत भी कई कंटेस्टेंट्स ने की। कुछ प्रतिभागियों ने चेरियल मास्क पेंटिंग की टेक्निक सीखी। वहीं कुछ कंटेस्टेंट ने नेचुरल रेशों का इस्तेमाल करके टोकरी बुनने और पीढ़ियों से चली आ रही सदियों पुरानी तकनीकों को सीखने का ऑप्शन चुना। इस 10-15 मिनट के सेशन ने मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स को भारत की शिल्प विरासत से रूबरू करवाया। कई मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर कोलाटम पर डांस किया।
5 of 5
बच्चों को किया मोटिवेट
- फोटो : PTI
स्कूली बच्चों को किया मोटिवेट
बाद में मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स ने निजाम काल के महल विक्टोरिया होम में तेलंगाना सरकार के सामाजिक कल्याण आवासीय विद्यालय का दौरा किया और वहां के बच्चों से बातचीत की। इन कंटेस्टेंट्स ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मिस वर्ल्ड 2025 कॉम्पिटिशन की शुरुआत 10 मई को हैदराबाद में एक भव्य समारोह के साथ हुई और यह 31 मई तक जारी रहेगी।