मनोरंजन जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, जैसे 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला। इसी कड़ी में एक और नाम शामिल है मेघना नायडू का। 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी ग्लैमरस छवि और डांसिंग टैलेंट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। 'कलियों का चमन' रीमिक्स म्यूजिक वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। हालांकि, कुछ साल बाद वह अचानक गायब हो गईं और आजकल सिनेमाई दुनिया में बहुत कम नजर आती हैं। आज 19 सितंबर को मेघना नायडू अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर चलिए हम जानते हैं अभिनेत्री के सफर के बारे में।
Meghna Naidu: ‘कलियों का चमन’ से चमकीं मेघना, बी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम; फिर अचानक हुईं गायब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:00 AM IST
सार
Meghna Naidu Birthday: मेघना नायडू साल 2002 में 'कलियों का चमन' रीमिक्स सॉन्ग से सुर्खियों में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आज शुक्रवार को एक्ट्रेस के जन्मदिन के अवसर पर जानेंगे उनके बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन