Anil Mehta Post Mortem Report: मलाइका के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर पर मिले चोटों के निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने कल बुधवार को बांद्रा स्थित अपने घर की 6वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान होने का खुलासा हुआ है।
मलाइका की मां ने दिया बयान
मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प ने कथित तौर पर कहा कि अनिल हर सुबह अखबार पढ़ने के लिए बालकनी में बैठते थे। घटना की सुबह, जॉयस ने लिविंग रूम में अनिल की चप्पलें देखीं और बालकनी में उन्हें ढूंढने गईं। वह वहां नहीं थे। इसके बाद वह रेलिंग पर गईं और नीचे हंगामा मचता देखा। बिल्डिंग का चौकीदार मदद के लिए चिल्ला रहा था, तभी उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।
Varun Aradya: कन्नड़ अभिनेता वरुण अराड्या पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, दर्ज कराई प्राथमिकी
सामने नहीं आई है खुदकुशी की वजह
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की खुदकुशी की वजह फिलहाल सामने आई है। खबरों की मानें तो अनिल मेहता किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित नहीं थे और घुटने के दर्द को छोड़कर आमतौर पर उनका स्वास्थ्य ठीक रहता था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
Rakul Preet Singh: बिना बताए प्रभास की फिल्म से रकुल को किया गया था रिप्लेस, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
मलाइका से मिलने पहुंचे ये सितारे
घटना के बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जहां रात करीब 8 बजे पोस्टमार्ट रिपोर्ट सामने आई। इस हादसे के बाद कई सारे सितारे मलाइका और उनकी मां से मिलने पहुंचे थे। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अनन्या पांडे, नेहा धूपिया, चंकी पांडे समेत कई सितारों को मलाइका के घर जाते देखा गया। मलाइका के पिता का जब निधन हुआ तो वह मुंबई में नहीं थीं। कथिततौर पर वह पुणे में थीं। उस बीच मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद अर्जुन कपूर भी वहां पहुंच गए थे।
Munjya: अभय वर्मा ने शरवरी वाघ के साथ कीं शानदार तस्वीरें साझा, बोले- मुंजा अभिनेत्री उनकी तानी पार्टनर हैं
आज हुआ अंतिम संस्कार
अनिल मेहता का अंतिम संस्कार आज हो गया है। वे पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मलाइका और उनके परिवार के अलावा खान परिवार के सदस्य भी अनिल मेहता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा अरशद वारसी, शिबानी दांडेकर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर सहित कई और स्टार्स भी आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.