दुलकर सलमान इन दोनों अपनी अगली फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी तेलुगु परियोजना 'आकाशम लो ओका तारा' की घोषणा की। हालांकि, अब अभिनेता के प्रशंसकों को झटका लग सकता है, क्योंकि उनके घरेलू उद्योग, मलयालम सिनेमा में अभिनेता की अगली फिल्म के बारे में कोई अपडेट नहीं है। कथित तौर पर अभिनेता ने भविष्य में अपनी अगली मलयालम फिल्म की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है।
2 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
रिपोर्ट्स के अनुसार, दुलकर सलमान ने अभी तक मलयालम सिनेमा में अपनी अगली फिल्म साइन नहीं की है। अभिनेता-निर्माता अपनी पिछली मलयालम फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की आलोचनात्मक और व्यावसायिक विफलता से निराश हैं। अब वे कथित तौर पर मलयालम उद्योग में अपनी कुछ फिल्मों पर अच्छे से विचार करना चाहते हैं। अफवाह है कि दुलकर मलयालम में अपनी अगली फिल्म के लिए कुछ लोकप्रिय युवा फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। 'आरडीएक्स' फेम फिल्म निर्माता नाहास हिदायत को अभिनेता की अगली मलयालम परियोजना का निर्देशन करने के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है।
3 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : एक्स@dulQuer
हालांकि, दुलकर सलमान ने कथित तौर पर अपनी अगली मलयालम फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं करने का फैसला किया है, जब तक कि स्क्रिप्ट आधिकारिक तौर पर तय नहीं हो जाती। दरअसल, इसके कई कारण हैं। 'किंग ऑफ कोठा' के निर्माण के दौरान हुई देरी और सौबिन शाहिर निर्देशित 'ओथिरम कड़कम' को इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिसके चलते अभिनेता ने अब यह बड़ा फैसला लिया है। साथ ही अभिनेता मलयालम सिनेमा में शानदार वापसी करने से पहले अपनी अन्य भाषाओं की फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
4 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
अभिनेता हाल ही में 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कैमियो रोल निभाया था। अब उम्मीद की जा रही है कि वे कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की भविष्य की फिल्मों में भी अपने बहुचर्चित किरदार 'कैप्टन' को फिर से निभाएंगे। इसके साथ ही वे 'लकी भास्कर' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल ट्रैक लॉन्च हुआ था।
5 of 5
'लकी भास्कर'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकर सलमान की 'लकी भास्कर' फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो दुलकर की अन्य आगामी परियोजनाओं में 'आकाशम लो ओका तारा', फैंटसी ड्रामा 'कांथा' और आगामी 'गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2' शामिल हैं।