बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता करण जौहर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर जाने जाते हैं। करण जौहर न केवल अपने बयानों बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में, एक इवेंट में करण लेडीज पर्स के साथ स्पॉट हुए। निर्माता की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। करण ने इस पर्स को कैरी करने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
Karan Johar: करण जौहर ने फॉर्मल ड्रेस के साथ कैरी किया लेडीज पर्स, बोले- फैशन का कोई जेंडर नहीं होता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 22 Dec 2024 07:54 PM IST
सार
करण जौहर ने हाल ही में अपनी फॉर्मल ड्रेस में तस्वीर साझा की है। ऑल ब्लैक लुक में अभिनेता काफी डैशिंग लग रहे हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। वह था कि निर्माता ने फोटोशूट के दौरान लेडीज पर्स कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन