साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी नई फिल्म 'राजा साब' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच प्रभास अपनी एक और नई फिल्म का एलान करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे आधिकारिक तौर पर फिल्म का एलान अगस्त में करेंगे। हालांकि, उससे पहले ही फिल्म को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही हैं।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas
अगले महीने फिल्म का एलान किया जाएगा। फिल्म निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, जो इससे पहले दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ 'सीता रामम' फिल्म बना चुके हैं। प्रभास की नई फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा होगी। वहीं अब फिल्म की आधिकारिक पूजा समारोह को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह है कि इस फिल्म का पूजा समारोह 17 अगस्त, 2024 को हैदराबाद में होगा। खबरों के अनुसार, प्रभास के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यह साफ है कि पूजा समारोह के साथ ही फिल्म का आधिकारिक एलान हो जाएगा। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की भी उम्मीद है।
4 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas
यह फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है और महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के शासनकाल पर आधारित होगी। फिल्म में प्रभास आजाद हिंद फौज के सिपाही की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट भी बनाया जा रहा है। मैत्री मूवी मेकर्स इस फिल्म को बड़े बजट में बना रहे हैं। वहीं फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर से बातचीत चल रही है।
5 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas
वहीं प्रभास की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वे 'राजा साब' के निर्माण में व्यस्त हैं। प्रभास फिल्म 'द राजा साब' में भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभास की झोली में 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' भी है। वहीं अब इस कतार में हनु राघवपुडी निर्देशित फिल्म भी शामिल हो गई है।