अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर हाल ही में अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौटे हैं। ये दोनों बीते साल जून में महज आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे लेकिन वह नौ महीने बाद धरती पर वापस आए। दरअसल जो यान उन्हें धरती पर वापस लाने वाला था वह खराब हो गया था। ऐसे मौके पर हम आपको उन भारतीय फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें अंतरिक्ष के बारे में दिखाया गया है।
2 of 6
जीरो
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
जीरो
यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अहम किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। फिल्म में अंतरिक्ष के बारे में दिखाया गया है।
Amaal Mallik: डिप्रेशन पर पहली पोस्ट को सिंगर अमाल ने किया डिलीट, भाई अरमान संग रिश्ते को बताया अटूट
मिशन मंगल
'मिशन मंगल' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार में थे। फिल्म में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की कहानी दिखाई गई है। इन लोगों ने मंगल मिशन में योगदान दिया था।
Rani Mukherjee: इस तरह आदित्य चोपड़ा के प्यार में पड़ी थीं रानी मुखर्जी, इन आदतों पर हुईं थीं फिदा
4 of 6
कोई मिल गया
- फोटो : इंस्टाग्राम:Zee5
कोई मिल गया
'कोई मिल गया' फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिर रोशन और प्रीति जिंटा थीं। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में अंतरिक्ष से आए एलियन को दिखाया गया था। 'कृष', और 'कृष 3' इसी की अगली कड़ी हैं।
5 of 6
कार्गो
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
कार्गो
'कार्गो' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मेसी और श्वेता त्रिपाठी अहम किरदार में थे। फिल्म में अंतरिक्ष के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में एक खास जहाज के बारे में दिखाया गया है। इसमें मरने के बाद दोबारा जिंदा होने की कहानी दिखाई गई है।