रानी मुखर्जी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट और सुरपहिट फिल्में की हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिनमें से कुछ ने बड़े सामाजिक संदेश दिए और कमर्शियल मसाला फिल्मों से अलग रहे। आज जब अभिनेत्री अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं तो यहां उनके 10 ऐसे किरदारों के बारे में जानते हैं, जो अपनी खास थीम और मैसेज के लिए जाने जाते हैं।
2 of 10
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranimukherjeeworld
राजा की आएगी बारात
‘राजा की आएगी बारात’ साल 1997 में रिली हुई थी। यह फिल्म एक महिला के न्याय की कहानी है, जिसमें रानी मुखर्जी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है।
3 of 10
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @_ranimukerji
हे राम
साल 2000 में रिलीज हुई ‘हे राम’ एक भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसे कमल हासन ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म सांप्रदायिक दंगों और हिंसा पर आधारित है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने भले ही छोटा किरदार निभाया, लेकिन वह काफी प्रभावशाली था।
4 of 10
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp
ब्लैक
साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म रानी मुखर्जी ने एक दृष्टिहीन और श्रवण बाधित लड़की का रोल निभाया, जो अपनी कठिनाइयों को मात देती है। यह फिल्म हेलन केलर की वास्तविक कहानी से प्रेरित थी।
5 of 10
रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @_ranimukerji
नो वन किल्ड जेसिका
2011 में रिलीज हुई यह फिल्म जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित थी, जिसमें रानी ने एक जिद्दी पत्रकार का किरदार निभाया, जो अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती हैं।