रयान रेनॉल्ड्स ने आगामी फिल्म ' डेडपूल एंड वूल्वरिन ' की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म भारत में 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दमदार शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है।
{"_id":"669fb2125d8ce4f8010d1e29","slug":"will-taylor-swift-appear-in-deadpool-and-wolverine-see-what-ryan-reynolds-says-on-this-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ryan Reynolds: क्या 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में नजर आएंगी टेलर स्विफ्ट? रयान रेनॉल्ड्स ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Ryan Reynolds: क्या 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में नजर आएंगी टेलर स्विफ्ट? रयान रेनॉल्ड्स ने दिया यह जवाब
Tue, 23 Jul 2024 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट, रयान रेनॉल्ड्स
- फोटो : इंस्टाग्राम- टेलर स्विफ्ट, रयान रेनॉल्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में इस फिल्म को लेकर लोगों की ओर से कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म में मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट भी नजर आ सकती हैं। अब फिल्म रयान ने इस मुद्दे पर बात करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गायिका फिल्म में नजर नहीं आएंगी।
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ई न्यूज से बात करते हुए रयान रेनॉल्ड्स ने कहा, "मैं सभी को बता दूं कि वह हमारी दोस्त हैं, लेकिन इस मतलब यह नहीं है कि वह इस फिल्म में हैं।" बीते काफी समय से टेलर के प्रशंसक उनके फिल्म होने की संभावना जता रहे थे, लेकिन अब रयान के बयान ने पूरी स्थिति को साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन' में स्विफ्ट के लिए कैमियो की संभावना से इनकार करने के बावजूद रयान ने उनकी हास्य प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि अगर कभी किसी को डेडपूल की भूमिका निभानी पड़े तो टेलर वास्तव में इस किरदार के लिए बहुत अच्छी होंगी। वह उन सबसे मजेदार लोगों में से एक है, जिनसे मैं अब तक मिला हूं।"
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में टेलर के कैमियो के बारे में अटकलें तब तेज हो गईं जब रेनॉल्ड्स ने ' डेडपूल एंड वूल्वरिन ' का एक टीजर साझा किया, जिसकी तुलना स्विफ्ट के 'एवरमोर' एल्बम कवर से की जाने लगी। इसके अलावा, स्विफ्ट के 'ऑल टू वेल' संगीत वीडियो को रयान रेनॉल्ड्स और ब्लेक लाइवली के निवास पर फिल्माया गया था। साथ ही, रयान रेनॉल्ड्स ने स्विफ्ट के 'यू नीड टू कैलम डाउन' के संगीत वीडियो में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस सभी चीजों को जोड़ते हुए फैंस डेडपूल एंड वूल्वरिन में टेलर स्विफ्ट के कैमियो की अटकलें लगाने लगे थे।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सोनाक्षी की खुशी है सबसे जरूरी, बोले- मैंने पिता का फर्ज निभाया है
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सोनाक्षी की खुशी है सबसे जरूरी, बोले- मैंने पिता का फर्ज निभाया है