मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यह साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट है, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था। इसके ट्रेलर की रिलीज के बाद काफी चर्चा हुई थी, जिसमें थॉर के जीवन की कहानी को सुनाए जाने के साथ ही एक नए विलेन को भी सभी से मिलवाया जाता है। हमेशा की तरह ट्रेलर में क्रिस हेम्सवर्थ गॉड ऑफ थंडर के रूप दिखाई दे रहे हैं। क्रिस हेम्वर्थ को एक बार फिर फिट देखकर उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके एक न्यूड सीन ने बटोरी थीं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर के इस सीन को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। यूट्यूब की साझा की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीन को लोग बार-बार देख रहे हैं।
Thor Love And Thunder: फिर चर्चाओं में आया 'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर, क्रिस के इस सीन को मिल रहे रिपीट व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 31 May 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन