'दिज इज अस' की लेखक Jas Waters का निधन, सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों ने की श्रद्धांजलि अर्पित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनबीसी पर प्रसारित होने वाला फैमिली ड्रामा दिज इज अस की लेखक जेस वॉटर्स (Jas Waters) का निधन हो गया। वॉटर्स ने 39 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वॉटर्स के निधन की खबर दिज इज अस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से मिली है।
पढ़ें: शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म 'रा.वन' में ऐसे इस्तेमाल हुआ था VFX, देखिए अनदेखी तस्वीरें
दिज इज अस राइटर्स नाम के ट्विटर अकाउंट पर वॉटर्स की एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर के साथ लिखा गया है, 'पूरा #ThisIsUs परिवार जेस वॉटर्स (Jas Waters) के निधन की खबर से गमगीन है। हमारे समय में जेस ने हमारे ऊपर और पूरे शो में अपनी छाप छोड़ी है। वह एक शानदार कहानीकार और प्रकृति की ताकत थीं। हमारी गहरी सहानुभूति उनके प्रियजनों के साथ है। वह हम में से एक थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
The entire #ThisIsUs family was devastated to learn of Jas Waters passing. In our time together, Jas left her mark on us and ALL over the show. She was a brilliant storyteller and a force of nature. We send our deepest sympathies to her loved ones. She was one of us. RIP @JasFly. pic.twitter.com/cmrh2OO8of
— ThisIsUsWriters (@ThisIsUsWriters) June 10, 2020
वॉटर्स के निधन पर उनके साथी कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया। वॉटर्स ने लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत The Breaks and Hood Adjacent से की थी। दिज इज अस राइटर्स के साथ जुड़ने से पहले वॉटर्स ने साल 2019 में आई फिल्म व्हॉट मेन वॉन्ट्स में भी लेखन का काम किया है।
Incredibly shocked and saddened to have just receive this news. Blessed Light, fly with the angels. @JasFly #jaswaters Jas Waters Dies: ‘This Is Us’ Writer Dead at 39 https://t.co/VU1fzGdVIN via @heavysan
— Susan Kelechi Watson (@skelechiwatson) June 10, 2020
We were graced with @JasFly on the show as a fantastic writer but to know her and her beautiful spirit was to love her. I am praying for your beautiful transition, Jas. May it be full of love, light and peace. Thank you for the time we shared, your fearlessness and inspiration ❤️
— Chrissy Metz (@ChrissyMetz) June 11, 2020