फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Rihanna boyfriend ASAP Rocky released from jail on bail after getting arrested in 2021 shooting case

Hollywood: सिंगर रिहाना के रैपर बॉयफ्रेंड रॉकी को पुलिस ने किया रिहा, 2021 के मामले में हुए थे गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 06:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Apr 2022 06:54 PM IST
सार

रिहाना के बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी को 2021 के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया है। उन्हें 550,000 डॉलर (4.19 करोड़) की जमानत राशि देने के बाद रिहा किया गया है। 

विज्ञापन
Singer Rihanna boyfriend ASAP Rocky released from jail on bail after getting arrested in 2021 shooting case
रिहाना और रैपर रॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी को 2021 के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रैपर को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दोपहर में 550,000 डॉलर (4.19 करोड़) की जमानत राशि देने के बाद रिहा कर दिया गया है। रॉकी रिहाना बारबाडोस में अपना एक ट्रिप पूरा कर लॉस एंजिल्स वापस लौटे थे। इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बुधवार को लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि रॉकी, जिनका असली नाम रकीम मेयर्स है को घातक हथियार से हमला करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार रॉकी छह नवंबर को हुई गोलीबारी के सिलसिले में वॉन्टेड थे और उन्होंने एक परिचित पर हमला किया था, जिसे मामूली चोट आई थी।

विज्ञापन

सुबह हुए गिरफ्तार, दोपहर को रिहा
एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजिल्स के एक अधिकारी ली ने बताया कि रॉकी पर युवक पर हमला करने का आरोप था और इस मामले में उनको रिहा कर दिया गया है। रैपर को 8:20 बजे मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बुक होने से पहले गिरफ्तार किया गया और दोपहर को 3:27 बजे इंटरव्यू के बाद रिहा कर दिया गया। लेक्स सुपीरियर कोर्ट हाउस में रैपर की 17 अगस्त की तारीख तय गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
यह मामला 6 नवंबर 2021 का है, जब सेल्मा एवे और विस्टा डेल मार के पास रात को 10.15 बजे एक हमला हुआ था। इस घटना को लेकर शक जताया जा रहा है कि इसमें रॉकी और एलएपीडी भी शामिल थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो लोगों में हुई बहस के बाद एक संदिग्ध ने गोलीबारी कर दी थी।


मां बनने वालीं हैं रिहाना
आपको बता दें कि जनवरी में रिहाना और रॉकी ने एलान किया था कि वह दोनों जल्द ही एक साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वहीं, रॉकी की गिरफ्तारी से कुछ घंटों पहले दोनों को बीच पर भी देखे गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed