हॉलीवुड की सबसे चर्चित जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। देश-विदेश में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में जहां एक तरफ टॉम क्रूज, एथन हंट बनकर लौटे हैं, वहीं इस फिल्म में बेंजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता साइमन पेग भी अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। दर्शक फिल्म में बेंजी का किरदार निभाकर चर्चा में आए साइमन पेग एक और चीज के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, उनका एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का खुलकर समर्थन करना साइमन पेग को लाइमलाइट में ले आया है।
Simon Pegg: AI के सपोर्ट में आए 'मिशन इम्पॉसिबल 7' फेम साइमन पेग, बोले- सामान्यता पर लगा सकता है रोक
'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन' स्टार साइमन पेग ने एक इंटरव्यू में टेक्नोलॉजी का खुलकर सपोर्ट किया। अभिनेता ने एआई के समर्थन में बोलते हुए कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हॉलीवुड में सामान्यता को रोक सकती है। एआई को आगे बढ़ाने से होने वाले खतरे लेखकों और निर्देशकों के खेल में बाधा डाल सकती है। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, 'यह एक अच्छी बात हो सकती है कि यह हमें औसत दर्जे का होने से रोकेगा।'
Cillian Murphy: 'ओपनहाइमर' बनने के लिए सिलियन मर्फी ने किया भगवद गीता का पाठ, जानें कैसे प्रभावित हुए अभिनेता
साइमन पेग बोले, 'कभी-कभी कंटेंट बहुत ज्यादा औसत दर्जे का होता है। फीमेल फर्स्ट यूके में कहा गया है कि मनोरंजन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजें उतनी अच्छी नहीं हैं, जितनी उन्हें होनी चाहिए। इसलिए यदि यह हमारे खेल को बेहतर बनाता है क्योंकि हम कंटेंट में सामान्याता होने के बढ़ते खतरे से बचना चाहते हैं, तो यह अच्छी बात है।' हालांकि, पेग का मानना यह भी है कि एआई में उच्च गुणवत्ता वाले सिनेमा बनाने की प्रक्रिया के लिए जरूरी कल्पना और भावना की कमी है। इसलिए इस पर अत्यधिक निर्भरता भी गुणवत्ता में कमी का कारण बन सकती है।
अभिनेता बोले, 'मुझे लगता है कि लेखन प्रक्रिया, एक प्रॉसेस है और जब आप पहला ड्राफ्ट लिखते हैं तो आप कुछ ऐसा लिखते हैं जिसके बारे में आप जानते हैं कि इसमें सुधार होने वाला है और आप सुधार करेंगे। यदि हम पूरे समय एआई से पहला ड्राफ्ट लिखते हैं तो लोग केवल स्क्रिप्ट में हेरफेर ही करते रहेंगे या नोट्स देते रहेंगे। उनमें किसी प्रकार की उत्पत्ति नहीं होगी, किसी प्रकार का हृदय नहीं होगा। मैंने एक मजेदार बात पढ़ी है, जिसमें कहा गया है कि एआई को बचपन में लगी चोट नहीं है इसलिए यह कभी भी अच्छी कला नहीं बना पाएगा।'
Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस
एसएजी-एएफटीआरए यूनियन के सदस्य यह आश्वासन चाहते हैं कि एआई द्वारा उनका काम नहीं छीना जाएगा और सूजन सरांडॉन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली फिल्मों को बेजान बताया। न्यूयॉर्क में धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं 'थेल्मा एंड लुईस' अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि इंसान को इंसान के सामने पेश करना महत्वपूर्ण है।' ऐसे में हॉलीवुड में छिड़ी इस बहज में साइमन पेग का एआई को सपोर्ट करना क्या नया मोड़ लाता है यह तो वक्त ही बताएगा।
Akash Choudhary: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'स्प्लिट्सविला 10' फेम आकाश चौधरी, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान